SwadeshSwadesh

YES BANK के संकट से शेयर बाजार में हाहाकार, 25 प्रतिशत तक गिरे शेयर, सेंसेक्स 1450 अंक नीचे

Update: 2020-03-06 05:33 GMT

मुंबई। शेयर बाजार खुलते ही आज हाहाकार मच गया है। सेंसेक्स में 1206.64 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद सेंसेक्स 37,263.97 अंकों पर पहुंच गया। थोड़ी ही देर में प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1450 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 37,011 पर आ गया।। निफ्टी में 441 अंक टूटकर 10,827.40 के स्तर पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 327 अंक टूटकर 10,942.65 पर खुला। सिर्फ 74 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 802 शेयरों में गिरावट आई। गिरने वाले प्रमुख शेयरों में यस बैंक, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, एसबीआई, टाटा मोटर्स, आरआईएल औरआईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे हैं।

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर सख्ती बरतते हुए इससे निकासी की सीमा 50 हजार रुपए निकासी की सीमा तय कर दी है। आरबीआई का ये आदेश अगले एक महीने के लिए है।


Tags:    

Similar News