फेसबुक, वॉट्सऐप-इंस्टाग्राम में एक बार फिर होगी छंटनी, बड़े पैमाने पर कर्मचारी होंगे बाहर

मेटा ने पिछले साल पहले दौर में 11 हजार कर्मचारियों को निकाला था

Update: 2023-03-07 09:13 GMT

नईदिल्ली।  दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंटल कंपनी मेटा अगले दौर की छंटनी करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा इस हफ्ते की शुरुआत में हजारों कर्मचारियों को निकाल देगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के निदेशकों और उपाध्यक्षों से उन कर्मचारियों की लिस्ट बनाने को कहा गया है, जिन्हें छंटनी के इस दौर में जाने दिया जा सकता है। मेटा ने पिछले साल छंटनी के पहले दौर में 11 हजार कर्मचारियों को निकाल दिया था, जो पूरी वर्कफोर्स का 13 फीसदी था। कंपनी ने अपने 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की थी।

 कर्मचारियों को निकालने का ऐलान

उल्लेखनीय है कि पिछले साल बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को निकालने का ऐलान कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने किया था। जुकरबर्ग ने इसकी वजह गलत फैसलों से रेवेन्यू में आई गिरावट को बताया था। सितंबर, 2022 के अंत तक मेटा में करीब 87,314 कर्मचारी थे।

Tags:    

Similar News