SwadeshSwadesh

राजस्थान में राकेश टिकैत ने 40 लाख ट्रैक्टरों की रैली निकालने का एलान किया

Update: 2021-02-23 12:52 GMT

चूरू। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने आज 40 लाख ट्रैक्टरों की रैली निकालने का एलान किया। उन्होंने चूरू में आयोजित किसान महासभा में ये बात कही।उन्होंने कहा की यह किसानों की आजादी की लड़ाई है।

देश की आजादी की लड़ाई 90 साल चली थी। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक कोई बात नहीं की जाएगी। साथ ही जब तक एमएसपी कानून नहीं बनेगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी।इस दौरान बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचे लोगों से टिकैत ने दिल्ली चलने का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली को चारों तरफ से घेरा जाएगा। उन्होंने किसान आंदोलन को जमीन और रोटी बचाने का आंदोलन बताते हुए कहा कि इन कानूनों से किसान और उपभोक्ता बर्बाद होंगे। इस दौरान टिकैत ने नया नारा दिया। उन्हाेंने कहा कि 'हल चलाने वाला हाथ नहीं जोड़ेगा'।

Tags:    

Similar News