SwadeshSwadesh

बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 5 जवान शहीद, 3 नक्सली ढेर

Update: 2021-04-03 12:12 GMT

 बीजापुर। जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में शनिवार आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की एक बड़ी खबर सामने आई है।  इसमें 5 जवान शहीद हो गए है। जिसमें चार सीआरपीएफ और एक डीआरजी का जवान है। वहीं एक महिला नक्सली सहित 03 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ अभी भी तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में जारी है। बीजापुर एसपी कमललोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार तर्रेम थाने से सीआरपीएफ डीआरजी एवं जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर में सिलगेर के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। दोनों ओर से हो रही इस फायरिंग में पांच जवानों के शहीद होने की बात सामने आई है, वहीं 03 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।

Tags:    

Similar News