SwadeshSwadesh

इंडिगो ने 7 जोड़ी फ्लाइट्स बंद की, नया शेड्यूल जारी किया

Update: 2021-11-20 08:27 GMT

पटना।  पटना एयरपोर्ट से देर रात उड़ने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सात जोड़ी फ्लाइट बंद कर दी गई हैं। इससे पटना एयरपोर्ट से अब 65 की जगह केवल 58 जोड़ी फ्लाइट्स का ही परिचालन होगा। इंडिगो ने सात जोड़ी उन फ्लाइट को बंद किया है, जिनका परिचालन दीपावली और छठ पर्व में भीड़ को देखते हुए किया गया था। जिन फ्लाइटों को बंद किया गया, उनमें इंडिगो की दिल्ली की रात 11:55 बजे और 1:30 बजे की फ्लाइट, बेंगलुरु की रात 11 बजे और 2.05 बजे की फ्लाइट, हैदराबाद की रात 1:40 बजे और मुंबई की रात 10:30 बजे वाली फ्लाइट है। साथ ही अहमदाबाद की शाम 7.25 बजे की फ्लाइट भी बंद कर दी गई है। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक,आने वाले दिनों में कुहासा बढ़ने से सुबह और रात की कम से कम पांच जोड़ी और फ्लाइटें बंद होंगी। एक दिसंबर को फिर नया फ्लाइट शिड्यूल जारी किया जायेगा । इन फ्लाइटों का परिचालन बंद होने के बाद दिल्ली के लिए पहला विमान सुबह 7:45 बजे में गो एयर का है, जबकि अंतिम फ्लाइट इंडिगो की रात 10:40 बजे है। इनमें पटना से दिल्ली के लिए 21, मुंबई के लिए 06, बेंगलुरू के लिए 07, हैदराबाद के लिए 04 और अहमदाबाद के लिए दो विमान हैं।

Tags:    

Similar News