SwadeshSwadesh

आपदा में आगे आई फर्टीलाइजर कंपनियां, रोजाना 50 टन ऑक्सीजन की करेंगी आपूर्ति

Update: 2021-04-28 11:52 GMT

नईदिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के कारण कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी सामने आ रही है। जिसकी आपूर्ति करने के लिए कई कंपनियों सहित सभी सरकारें प्रयास कर रहीं है।  वहीँ अब फर्टिलाइजर कंपनियों ने ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए मोर्चा संभाल लिया है।  केंद्र सरकार ने बताया की देश की फर्टिलाइजर कंपनियां 50 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेंगी। उर्वरक और रसायन राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सार्वजनिक और निजी दोनों उर्वरक कंपनियों के साथ ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने की संभावना पर चर्चा की।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा कि गया है कि बुधवार को इफको (आईएपएफसीओ) जैसी फर्टिलाइजर कंपनियों ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में प्रतिदिन 50 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की बात कही है। इफको, गुजरात राज्य उर्वरक और रसायन (जीएसएफसी), गुजरात नर्मदा घाटी उर्वरक और रसायन (जीएनएफसी) और अन्य उर्वरक कंपनियां ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ा रही है।

Tags:    

Similar News