SwadeshSwadesh

दिग्विजय सिंह ने जनता से कहा चक्का जाम को सफल बनाये, राहुल, प्रियंका ने किये ट्वीट

Update: 2021-02-06 08:42 GMT

नईदिल्ली।  कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन देश भर में चक्का जाम कर रहे है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू , राजस्थान सहित कई राज्यों में किसान सड़कों पर बैठकर गाड़ियां रोक रहें है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए सभी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।  लाल किला, जंतर मंतर सहित 10 मेट्रो स्टेशनों को दोपहर 3 बजे तक के लिए बंद कर दिया है। साथ ही 50 हजार पुलिस और अन्य सुरक्षा बल तैनात किये गए है। देश भर में किये जा रहे चक्का जाम का 40 किसान संगठनों सहित कई राजनीतिक दल समर्थन कर रहें है।

इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किसान आंदोलन की आड़ में सरकार पर हमला बोला है।  उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'क्यों डराते हो डर की दीवार से?'

राहुल ने दिया समर्थन - 

वहीँ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है।  राहुल ने लिखा -अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है। ये तीन कानून सिर्फ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!' 

दिग्विजय ने जनता से की अपील- 

दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर प्रवास के दौरान जनता से किसान आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।  उन्होंने कहा की सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे कृषि कानूनों का विरोध करते हुए सड़कों पर आएं और आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच 'धरना' में शामिल हों।' 


Tags:    

Similar News