SwadeshSwadesh

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Update: 2020-12-10 07:56 GMT

पूंछ। पाकिस्तानी सेना ने आज एक बार सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग की। पाक सेना की ओर से रोजाना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की जा रही है।  इसी कड़ी में आज गुरूवार सुबह पूंछ जिल के मनकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।  

इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार रात करीब 10 बजे नियंत्रण रेखा से सटे गांव मनकोट और कृष्णा घाटी में भी गोलाबारी की थी। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और वह सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

Tags:    

Similar News