SwadeshSwadesh

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक

Update: 2021-02-03 12:29 GMT

नईदिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 14 फरवरी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों और महामंत्री संगठन को राज्य की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ बैठक में शामिल होने को कहा है।

भाजपा महासचिव व कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों व महामंत्री संगठन को पत्र लिख 14 फरवरी की बैठक में शामिल होने को कहा है। यह बैठक भाजपा मुख्यालय में शाम पांच बजे से शुरू होगी।

Tags:    

Similar News