TMC की सरकार ने बंगाल को पाताल तक नीचे ले जाने का काम किया : गृहमंत्री

Update: 2021-03-15 08:18 GMT

कोलकाता। प. बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री दो दिन के बंगाल दौरे पर है। आज उनके हेलीकाॅप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वह झाड़ग्राम नहीं जा सके।  उन्होंने वर्चुअल माध्यम से रैली को संबोधित किया।  

उन्होंने कहा बंगाल में 10 साल से TMC की सरकार ने बंगाल को पाताल तक नीचे ले जाने का काम किया है। हर चीज में भ्रष्टाचार, टोलबाजी, राजनीतिक हिंसा, घुसपैठ ने पूरे बंगाल के विकास को तहत-नहस कर दिया है।  मोदी सरकार ने 10 साल के दीदी के शासन में 115 से ज़्यादा योजनाएं पहुंचाई, ये योजनाएं आप तक नहीं पहुंच रही हैं। इसका सबसे बड़ा रोड़ा तृणमूल की सरकार है। 

उन्होंने कहा की एक समय बंगाल भारत में शिक्षा, स्वतंत्रता सेनानियों, धार्मिक नेतृत्व का केंद्र था।  वही बंगाल आज गुंडाराज में उलझा हुआ है।  उन्होंने कहा की मैं आज इस रैली में उपस्थित सभी आदिवासी मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि आज एक संकल्प करके जाइये कि हमारे विकास में जो सरकार आड़े आ रही है, उसे हटाकर ही हम दम लेंगे। उन्होंने कहा की प. बंगाल में  सरकार बनाने के बाद, हम आदिवासी छात्रों के लिए अवसरों में सुधार के लिए रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय का निर्माण करेंगे। आदिवासियों के उत्थान के लिए स्टैंड अप इंडिया योजना बंगाल में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Tags:    

Similar News