SwadeshSwadesh

कांग्रेस में शामिल हुए आप विधायक, अमरिंदर सिंह आज कमेटी के सामने होंगे पेश

Update: 2021-06-03 09:24 GMT

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले आंतरिक कलह उभरकर सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार और पार्टी में चल रही बगावत को रोकने में का लगातार प्रयास कर रहें है। इसके लिए वे आज पार्टी हाईकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी के सामने पेश होंगे। इससे पहले उन्होंने आज बड़ा दांव चलते हुए अप विरोधी और पंजाब एकता पार्टी के प्रमुख सुखपाल खैरा को कांग्रेस में शामिल करवा दिया। इसके अलावा आप के विधायक जगदेव सिंह कमालू और भदौड़ के आप विधायक पिरमल सिंह धौला  भी कांग्रेस में शामिल हुए।  

राजनीतिक हलकों में खेरा का कांग्रेस में शामिल होना बड़ी घटना मानी जा रही है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा की तीनों नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने की पार्टी हाईकमान से इजाजत मिल गई है। उन्होंने कहा की तीनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पंजाब में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।  

2002 में भी ऐसी बगावत - 

इसके बाद अमरिंदर सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जहां मुख्यमंत्री कमेटी के सामने अपना पक्ष और आपत्तियां रखेंगे। पार्टी हाई कमान का पंजाब के विधायकों , मंत्रियों के साथ बैठकों का आज तीसरा दिन है। ज्ञातव्य है कि 2002 वाली अमरेंद्र सिंह सरकार में भी ऐसी ही बगावत हुई थी। तब बागियों की कमान महिला नेत्री राजिंदर कौर भट्टल संभाल रहीं थीं । अब बगावत में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कांग्रेस के दो राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा , शमशेर सिंह दूलो और 30 से अधिक विधायक भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News