SwadeshSwadesh

देश में अब तक कोरोना वायरस के 12 करोड़ 65 लाख टेस्ट, रिकवरी रेट 93 फीसदी के पार

Update: 2020-11-17 12:08 GMT

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 94 मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 12 करोड़ 65 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। क्युमुलेटिव पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी है। पिछले एक सप्ताह का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.1 फीसदी है। रिकवरी रेट 93 फीसदी से अधिक पहुंच गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे यहां प्रति 10 लाख आबादी पर 6430 कोरोना वायरस के मामले हैं। पिछले 7 दिन में भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर 211 नए मामले सामने आए हैं। कई देशों में यह संख्या 2500 से भी अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 94 मौतें दर्ज की गई हैं। कई विकसित देश ऐसे हैं जहां प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 500 से 600 मौतें दर्ज़ की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले हफ्ते रोजाना औसतन कोरोना वायरस के 46701 मरीजों की रिकवरी दर्ज की गई थी जबकि इस अवधि में औसतन 40365 नए मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए थे।

heस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में जून के बाद से रोजाना टेस्ट में वृद्धि की गई है। अगस्त के मध्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में गिरावट आई। अक्टूबर के बाद से मामलों की संख्या रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंची। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से अब हमें अपने व्यवहार में एक चीज और जोड़नी होगी। वह यह है कि अगर आपमें कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत टेस्ट कराइए।

Tags:    

Similar News