चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2.83 लाख रुपए किलो के पार; सोने में हल्की नरमी

चांदी ऑल इंडिया हाईं पर 40 हजार रुपये की आई उछाल

Update: 2026-01-16 11:46 GMT

चांदी की किमतों लगातार रिकॉर्ट तोड़ रही है। गुरुवार, 16 जनवरी को चांदी की किमत चौथे दिन 5,208 रुपए बढ़कर 2,82,720 रुपए प्रति किलो हो गई हैं। जो अब तक का ऑल टाइम हाई है। मीडिया रिपॉर्ट के मुताबुृिक, एक ही दिन में चांदी 5,208 रुपए उछली है।

बीते चार दिनों में चांदी के दाम करीब 40 हजार रुपए तक बढ़ चुके हैं। वहीं, सोने की कीमतों में तीन दिन की तेजी के बाद आज हल्की गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम 298 रुपए टूटकर 1,41,717 रुपए पर कारोबार करता दिखा। 14 जनवरी को सोने की किमत 1,42,015 रुपए का ऑल इंडिया हाई पर थी।

सोने और चांदी की किमत बढ़ने के प्रमुख कारण 

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई मजबूत कारण हैं। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से डॉलर कमजोर हुआ है। दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। साथ ही चीन समेत कई केंद्रीय बैंक अपने भंडार में लगातार सोना जोड़ रहे हैं। जिससे लंबे समय में सोने की कीमतों लगातार बढ़ती जा रही हैं। 

चांदी की कीमतों में तेजी का सबसे बड़ा कारण इसकी बढ़ती मांग है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में चांदी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा अमेरिका में टैरिफ बदलावों के डर से कंपनियां पहले से ही चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं। जिससे बाजार में इसकी मांग बढ़ गई है।  

 विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, राजनैतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी के चलते सोना-चांदी में आने वाले महीनों में भी बढ़ोतरी आ सकती है।  

Tags:    

Similar News