India-Pakistan Ceasefire: सीजफायर का असर शेयर बाजार पर, अडानी ग्रुप की झोली में आया 70 हजार करोड़ का फायदा
अडानी ग्रुप के लिए यह सीजफायर किसी वरदान से कम नहीं, सीजफायर के बाद समूह की 10 कंपनियों के शेयरों में आया जबरदस्त उछाल
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का असर सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी गूंज सीधे शेयर बाजार तक पहुंची। खासतौर पर अडानी ग्रुप के लिए यह सीजफायर किसी वरदान से कम नहीं साबित हुआ, क्योंकि समूह की 10 कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सिर्फ एक दिन में अडानी ग्रुप को 70,145 करोड़ रुपए का भारी मुनाफा हुआ।
किस कंपनी को कितना फायदा मिला?
अडानी इंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ –करीब 19,956 करोड़ रुपए। इसका मार्केट कैप बढ़कर 2.79 लाख करोड़ हो गया।
अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड को 12,064 करोड़ का फायदा मिला, और अब इसका मार्केट कैप 2.94 लाख करोड़ हो गया।
अडानी पावर को 12,709 करोड़ रुपए का फायदा मिला।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का मार्केट कैप 8,091 करोड़ बढ़ा।
अडानी ग्रीन एनर्जी को 9,876 करोड़ रुपए की बढ़त मिली।
अडानी टोटल गैस को 3,162 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
अंबुजा सीमेंट को 3,338 करोड़ का फायदा।
एसीसी लिमिटेड को 862 करोड़ का फायदा।
सांघी इंडस्ट्रीज को 63 करोड़ का फायदा।
मीडिया कंपनी NDTV को भी 25 करोड़ रुपए का लाभ हुआ।
बीते शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कुल 10 कंपनियों का मार्केट कैप 12.11 लाख करोड़ था, जो सोमवार को बढ़कर 12.81 लाख करोड़ हो गया। यानी सिर्फ एक दिन में अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 70,145 करोड़ रुपए बढ़ गया।
सीजफायर की खबर के बाद बाजार में सकारात्मक माहौल बना, जिससे अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर चढ़ गए। ये बढ़त गौतम अडानी के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही, क्योंकि इतनी बड़ी कमाई एक ही दिन में बहुत कम देखने को मिलती है।