Mansa Devi Mandir Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से अधिक घायल
Haridwar Mansa Devi Mandir Stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह साढ़े 9 बजे सीढ़ी मार्ग पर अधिक भीड़ होने से भगदड़ मच गई। भगदड़ के चलते अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जानकारी के अनुसाए करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। मंदिर क्षेत्र में बचाव-राहत कार्य जारी है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।"
बिजली का झटका लगने की अफवाह के कारण भगदड़ :
हरिद्वार भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, "हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया, मंदिर मार्ग से 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर बिजली का झटका लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मची। हम आगे की जांच कर रहे हैं।"
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि रविवार सुबह हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा, "हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ। घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतज़ार है।"
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर पर भगदड़ के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं ने वहां के हालात बताते हुए कहा, 'स्थिति बहुत खराब हैं। लोगों का बुरा हाल है। भीड़ साफ हो गई, मरने वाले मर गए। भगदड़ के बाद लोगों को मंदिर तक नहीं जाने दिया जा रहा।'
मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में मृतकों की सूची :
1. आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश।
2. विशाल पुत्र नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश।
3. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना - विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।
4. विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखण्ड।
5. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
6. शान्ति रामभरोसे बदायू उत्तर प्रदेश।
घायलों का विवरण :
1.इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत
2. दुर्गा देवी पत्नी निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।
3. शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश।
4. भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।
5. अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
6. कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी बिहार।
7. राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी बिहार।
8. अजय पुत्र श्री संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर बिहार।
9. रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मेनपुरी।
10. विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।
11. काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।
12. अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार।
13 विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार।
14. र्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।
15. विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर ।
16. अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
17. एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।
18 संदीप पुत्र श्री रमेश कुमार, उम्र-25. मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
19. रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात।
20. दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर।
21. अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार।
22. मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
5 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। बाकी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है।
मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के पांच पवित्र स्थलों या पंच तीर्थों में से एक माना जाता है। यह शिवालिक पहाड़ियों पर 500 फीट से ज़्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।