SwadeshSwadesh

राजस्थान में इंटरकास्ट शादी करने वालों को मिलेंगे 10 लाख, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में छूआछूत निवारण के तहत इसकी शुरुआत की गई थी।

Update: 2023-03-23 11:48 GMT

जयपुर।  राजस्थान में कांग्रेस नियत गहलोत सरकार ने अंतर्जातीय शादियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। जिसके बाद अब राजस्थान में दूसरी जाति में शादी करने वालों को 10 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।  बता दें की अब तक इस योजना के तहत अंतर्जातीय विवाह करने वालों को 5 लाख रूपए मिलते थे।  

दरअसल, गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाॅ. सविता बेन अम्बेडकर योजना के अंतर्गत अन्तरजातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपये मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभी तक यह राशि पांच लाख रुपये मिलती रही है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित ‘डाॅ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ के अन्तर्गत अन्तरजातीय विवाह के बाद 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि में से 5 लाख रुपये 8 वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराए जाएंगे। शेष पांच लाख रुपये संयुक्त बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे।

ये है उद्देश्य - 

उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में  छूआछूत निवारण के तहत इसकी शुरुआत की गई थी।  इस योजना का उद्देश्य सवर्ण और अनुसूसचित जाति के बीच विवाह संबंधों को बढ़ावा देना है।  

Tags:    

Similar News