SwadeshSwadesh

उपचुनाव : उदयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर पथराव, प्रदेश अध्यक्ष ने की निंदा

Update: 2021-10-16 18:21 GMT

उदयपुर/वेब डेस्क। वल्लभनगर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं पर पथराव का मामला तूल पकड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर पथराव के बाद आक्रोशित कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि घटना में एक कार्यकर्ता के सिर में चोट भी लगी है।

घटना की निंदा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा है कि चुनाव में अभी वक्त है, उससे पहले इस तरीके की हिंसक घटनाएं शुरू हो गई, जिससे अशोक गहलोत सरकार की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था प्रमाणित हो रही है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से भाजपा वल्लभनगर और धरियावद दोनों सीटें जीतेगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। भाजपा का कार्यकर्ता ना झुकेगा, ना डरेगा, पूरी मजबूती से जनविरोधी कांग्रेस सरकार का डटकर मुकाबला करेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से इस मामले पर संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है जिससे चुनाव निष्पक्ष हो सकें। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज होने की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है।

Tags:    

Similar News