Breaking News
  • देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाई जा रही है
  • इजराइली हमलों में अबतक लेबनान के 50 लोगों की मौत, 335 घायल
  • दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत
  • मिडिल ईस्ट पर US-इजरायल का हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ-कनाडा पीएम
  • होर्मुज बंद, फिर भी भारत को नहीं होगी तेल की कमीः सूत्रों का दावा 60% सप्लाई दूसरे रास्तों से हो रही
  • ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया: गुजरने वाले जहाजों पर हमला करने की चेतावनी

होम > अन्य

महिला से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार


महिला से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेरागढ़। थाना खेरागढ़ क्षेत्र में इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सरदार पटेल एजुकेशनल कॉलेज अटा के चेयरमैन दिलीप कंसाना को पुलिस ने महिला दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पीड़िता ने हैंडपंप देने के नाम पर कई साल से शोषण करने का आरोप लगाया। आरोप है कि उसका वीडियो भी बना लिया है, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना और उसके साथी सतीश पर महिला ने शारीरिक शोषण करने व आपित्तजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पिता ने उसे हैंडपंप दिलाने का आश्वासन दिया था। हैंडपंप दिलाने के लिए एक दिन वह उसे अपने साथ ले गए। ब्लॉक में इधर-उधर घुमाने के बाद उसे सरदार पटेल एजुकेशनल कॉलेज अटा में लेकर गए। वहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। जिसका वीडियो भी बना लिया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2021 से उसका लगातार शोषण किया जा रहा था। इसके बाद 26 जुलाई 2023 को फिर से उसे धमका कर विद्यालय में ले जाया गया। आरोप है कि फिर से उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। थाना प्रभारी खेरागढ़ देवकरण सिंह ने बताया कि मामले में 376D और 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी दिलीप कंसाना को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related to this topic: