Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

X का Community Notes फीचर हुआ जारी, पैड यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा

X का Community Notes फीचर हुआ जारी, पैड यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा

हाल ही में X का Community Notes नाम का फीचर जारी हुआ है। जिसका फायदा सबसे ज्यादा पेड यूजर्स को मिलेगा।

x का community notes फीचर हुआ जारी पैड यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा

X New Feature : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अपने नए फीचर्स से यूजर्स को अपडेट करता रहता हैं। हाल ही में X का Community Notes नाम का फीचर जारी हुआ है। जिसका फायदा सबसे ज्यादा पेड यूजर्स को मिलेगा। बताया जा रहा हैं कि इस फीचर में अगर कोई पोस्ट शुरू से ही ज्यादा लाइक्स बटोर रही है, तो आपको उस पर एक callout नोटिफिकेशन दिखेगा।

जानिए क्या होगा फीचर में खास

आपको बताते चलें, इस नए फीचर में यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा। जो पोस्ट अच्छा परफॉर्म कर रही है, उस पोस्ट को रेटिंग और फीडबैक दिया जा सकेगा। इस फीचर के जरिए देखा यह जा सकेगा कि क्या ये पोस्ट अलग-अलग सोच रखने वाले लोगों को भी अच्छी लग रही है या सिर्फ एक ही विचारधारा के लोग इसे पसंद कर रहे हैं। एक पोस्ट को ज्यादा रिस्पॉन्स मिलने पर पोस्ट को पब्लिक अप्रूवल टैग मिल जाएगा। इसके अलावा अगर किसी पोस्ट को अलग-अलग यूजर्स से पॉजिटिव रेटिंग्स मिलेगी तो उस पोस्ट पर एक मैसेज दिखेगा। अलग यूजर्स और ग्रुप पसंद कर रहे हैं।

फीचर में अपडेट होगा यह सेक्शन भी

आपको बताते चलें, इस फीचर के साथ एक नया सेक्शन Got Likes भी अपडेट होगा। जहां ऐसी सभी पोस्ट दिखेंगी जो बड़ी संख्या में पसंद की गई हैं। भारत में इस अपडेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

चैटिंग में हो जाएगी ट्रांसपेरेंसी

आपको बताते चलें, इस फीचर के जरिए एक और फायदा मिलने वाला है। आपको दिखेगा कि कौन-सा कंटेंट अच्छा है। X का ये नया टेस्ट दिखाता है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ ट्रेंडिंग और वायरल तक लिमिटेड नहीं रहना चाहता है। एक्स के इस कदम से ये साफ होता है कि लोगों को ऐसा कंटेंट मिलना चाहिए जो अलग-अलग सोच को दिखाता हो और जिसे असल में लोगों की मंजूरी मिली हो।

Related to this topic: