Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

सावन के महीने में क्यों करना चाहिए लहसुन-प्याज को खाने से परहेज, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कार

सावन के महीने में क्यों करना चाहिए लहसुन-प्याज को खाने से परहेज, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

कहा जाता है कि सावन माह के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। जानिए इसके पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक कारण।

सावन के महीने में क्यों करना चाहिए लहसुन-प्याज को खाने से परहेज जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

sawan 2025: सावन के महीने की शुरुआत हो गई है इस महीने में मौसम ठंडक रहती है तो वहीं पर इसे धार्मिक महीने के रूप में भी जाना जाता है। सावन के महीने में शिवभक्त , भगवान शिव की आराधना भक्ति भाव के साथ करते हैं। इस दौरान आने वाला हर सोमवार बहुत खास होता है और कई नियमों का पालन करना भी जरूरी होता हैं। कहा जाता है कि सावन माह के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। जानिए इसके पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक कारण।

किन चीजों का सेवन करना होता हैं वर्जित

आपको बताते चलें कि, सावन महीने के दौरान नॉनवेज खाने की मनाही होती हैं।सावन के महीने में प्याज और लहसुन न खाने के वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों कारण होते हैं. धार्मिक में इन दोनों को तामसिक भोजन माना जाता है। वैज्ञानिक कारण यह है कि, इस तरह का भोजन करने से डाइजेशन की समस्या हो सकती हैं। प्याज और लहसुन की तासीर गर्म होती है. इस कारण यह पेट में गर्मी बढ़ने का कारण बन सकते हैं इसलिए इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

इन सब्जियों का नहीं करना चाहिए सेवन

आपको सावन के महीने में कई चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसमें ही पत्तेदार सब्जियां और बैंगन का सेवन भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि इस मौसम में नमी के कारण वातावरण में जीवाणु होते हैं, इसके अलावा मच्छर और कीट-मकोड़े ज्यादा होते हैं। बैंगन का सेवन करने से डाइजेशन में प्रॉब्लम होती हैं।

सावन के महीने में इन चीजों का करें सेवन

आपको बताते चलें कि, सावन के महीने में कई चीजों का सेवन करना चाहिए। बारिश के दौरान हल्दी, तुलसी या अदरक की चाय पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है. इससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है. इसके अलावा लौकी, परवल और तोरई जैसी कुछ सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं।


Related to this topic: