Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

शरीर में बार-बार सूजन और दर्द क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की असली वजहें

शरीर में बार-बार सूजन और दर्द क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की असली वजहें

Health News: शरीर में बार बार सूजन बने होने से समस्या खड़ी हो सकती है l

शरीर में बार-बार सूजन और दर्द क्यों होता है जानिए इसके पीछे की असली वजहें

Health News: अगर आपके शरीर में बार-बार सूजन आती है या हल्का-फुल्का दर्द बना रहता है तो इसे महज थकान समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। दरअसल, यह शरीर के अंदर किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है जिसे आमतौर पर लोग पहचान नहीं पाते। खासतौर पर सुबह उठते समय चेहरे या पैरों में हल्की सूजन, जो दिन में धीरे-धीरे कम हो जाती है, उसे भी हल्के में लेना सही नहीं है।

डॉक्टर क्या कहते हैं 

डॉक्टरों की मानें तो शरीर में बार-बार सूजन आना Low-grade chronic inflammation की ओर इशारा कर सकता है। यह सूजन बिना बुखार या किसी लालिमा के धीरे-धीरे शरीर के अंगों को प्रभावित करती है। इसे मेडिकल भाषा में ‘Silent Inflammation’ भी कहा जाता है, जो आगे चलकर हार्ट डिजीज, डायबिटीज, थायरॉइड असंतुलन और यहां तक कि मानसिक धुंध यानी ‘ब्रेन फॉग’ का कारण भी बन सकती है।

सूजन शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया होती है जो चोट, संक्रमण या एलर्जी के जवाब में होती है। लेकिन अगर ये सूजन लंबे समय तक बनी रहे तो यह नुकसानदेह हो जाती है। खासकर जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खुद ही अपने स्वस्थ टिश्यूज पर हमला करने लगे तो इसे ऑटोइम्यून डिजीज कहते हैं। रुमेटाइड आर्थराइटिस, ल्यूपस, और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों में यह देखा जाता है।

ये भी हो सकता है कारण 

इसके अलावा, पेट से जुड़ी समस्याएं भी शरीर में सूजन की एक बड़ी वजह हैं। कब्ज, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) और लीकी गट सिंड्रोम जैसी समस्याएं आंतों को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे शरीर में टॉक्सिन्स जमने लगते हैं और सूजन बढ़ जाती है।

गलत खानपान और खराब जीवनशैली भी इस परेशानी को बढ़ावा देती है। ज्यादा तला-भुना, शक्कर, प्रोसेस्ड फूड और रेड मीट खाना, कम नींद लेना, व्यायाम न करना, धूम्रपान और शराब जैसी आदतें शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती हैं और सूजन को बढ़ाती हैं।

Related to this topic: