Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

अब आपका हर मैसेज नहीं रहेगा अनरीड, व्हाट्सएप पर अपडेट हुआ नया फीचर

अब आपका हर मैसेज नहीं रहेगा अनरीड, व्हाट्सएप पर अपडेट हुआ नया फीचर

WhatsApp ने Android बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर Remind me अपडेट किया है।

अब आपका हर मैसेज नहीं रहेगा अनरीड व्हाट्सएप पर अपडेट हुआ नया फीचर

WhatsApp New Update : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर यूजर्स के लिए नए अपडेट मिलते रहते हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए हाल ही में नया फीचर अपडेट हुआ है। WhatsApp ने Android बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर Remind me अपडेट किया है। इस फीचर के जरिए मेसेज को याद रखा जा सकेगा।

जानिए इस फीचर के बारे में 

आपको बताते चलें, इस खास तरह के फीचर Remind Me की बात करें तो, WhatsApp ने Android बीटा यूजर्स के लिए एक नया और यूजफुल फीचर शुरू किया है। WhatsApp बीटा वर्जन 2.25.21.14 में लॉन्च किया गया ये नया फीचर यूजर्स को किसी भी मेसेज पर रिमाइंडर सेट करने की सुविधा देता है।

यानी आप इस फीचर के जरिए अब किसी चैट को देखने से भूल जाते हैं तो यह फीचर आपके काम आएगा। इस फीचर की खास बात ये है कि ये सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि इमेज, वीडियो, GIF, ऑडियो और डॉक्यूमेंट्स पर भी काम करता है।

जानिए कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे फीचर

  • इस खास तरह के फीचर का इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए जिस मेसेज पर रिमाइंडर लगाना है, उस पर लॉन्ग प्रेस करें। 
  • स्क्रीन के ऊपर बेल आइकन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें. एक मेन्यू खुलेगा, जिसमें रिमाइंडर के लिए चार ऑप्शन मिलेंगे, 2 घंटे, 8 घंटे 24 घंटे और Custom (अपना समय और तारीख चुनें) शामिल हैं।
  • इसके अलावा आप रिमाइंडर को हटाना चाहते हैं, तो दोबारा उस मेसेज को दबाएं और बेल आइकन पर क्लिक करके रिमाइंडर डिलीट कर दें।
  • इस फीचर की खास बात यह भी है कि, फीचर स्टार मैसेज या पिन चैट से अलग है। इसमें आपको डायरेक्ट नोटिफिकेशन के जरिए रिमाइंड कराया जाता है।

Related to this topic: