Breaking News
  • मोदी कैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
  • दो दिन में चांदी 16 हजार उछली, 2.67 लाख/किलो के पार; सोना भी 5 हजार चढ़कर 1.60 लाख रुपए हुआ
  • 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा पर कनाडा का शिकंजा, नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
  • मप्र सीएम का बड़ा ऐलान: उड़द पर 600 रुपए बोनस, ‘भगोरिया’ को मिलेगा राष्ट्रीय पर्व का दर्जा
  • छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 'संकल्प' थीम में किसानों-बेटियों को बड़ी सौगात
  • उमा भारती के परिजन को हाइड्रोजन-बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस से शिकायत
  • 'सेवा तीर्थ'में PM मोदी की पहली कैबिनेट में नई पहल: हर मंत्री को सुनानी होगी एक 'गुड न्यूज'

होम > यूटिलिटी

व्हाट्सऐप का नया फीचर

अब नहीं सुननी पड़ेगी बॉस की डांट और रिश्तेदारों के ताने, WhatsApp ला रहा नया “शेड्यूल्ड मैसेज” फीचर

व्हाट्सऐप के नए शेड्यूल्ड फीचर से अब बड़ा फायदा होने वाला है। अब सही टाइम और डेट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बस मैसेज शेड्यूल करना होगा।


अब नहीं सुननी पड़ेगी बॉस की डांट और रिश्तेदारों के ताने whatsapp ला रहा नया “शेड्यूल्ड मैसेज” फीचर

अकसर कभी न कभी सभी के साथ ऐसा जरूर होता है कि सही डेट और सही टाइम पर मैसेज करना भूल जाते हैं। लेकिन अब कोई परेशानी की बात नहीं है, क्योंकि व्हाट्सऐप एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे आपको इस समस्या का समाधान मिनटों में मिल जाएगा। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नया शेड्यूल्ड मैसेज फीचर लेकर आ रहा है, जो आपके जीवन को आसान बना सकता है।

क्या आपको भी भूलने की आदत है?

इस फीचर के आने के बाद आप बॉस की डांट या घरवालों के तानों से बच सकते हैं। अगर भूलने की आदत है, तो यह फीचर आपके लिए बेहद काम आएगा। अब आप किसी भी मैसेज को पहले से टाइप करके सेट कर सकते हैं, और तय समय पर वह ऑटोमैटिक भेज दिया जाएगा।

पर्सनल चैट और ग्रुप मैसेज 

चाहे बर्थडे हो, एनीवर्सरी हो या कोई खास मौका, उसके लिए आपको डेट और टाइम का इंतजार नहीं करना होगा। इसमें खास बात यह भी है कि यह पर्सनल चैट से लेकर ग्रुप मैसेज दोनों के लिए काम करेगा। साथ ही, शेड्यूल करने के बाद भी आप मैसेज को एडिट या डिलीट कर सकते हैं, और रिसीवर को इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं जाएगा।

एक बार मैसेज शेड्यूल होने के बाद, यह चैट इंफो स्क्रीन के डेडिकेटेड सेक्शन में दिखेगा। यहां से यूजर्स अपने सभी शेड्यूल्ड मैसेज को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। व्हाट्सऐप जल्द ही इस फीचर का रोलआउट शुरू करने वाला है, जिससे यूजर्स अपने मैसेजिंग एक्सपीरियंस को और अधिक सिंपल और ऑर्गनाइज्ड बना सकेंगे।

Related to this topic: