Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

बड़ा छुपा रूस्तम हैं ये फीचर, फोन की स्टोरेज को धीरे-धीरे करता है फुल

बड़ा छुपा रूस्तम हैं ये फीचर, फोन की स्टोरेज को धीरे-धीरे करता है फुल

व्हाट्सऐप में एक ऐसा फीचर पर छिपा हुआ है जो जो फोन की स्टोरेज को धीरे-धीरे भर रहा है। असुविधा से बचने के लिए आप फीचर के बारे में जानकारी ले सकते है।

बड़ा छुपा रूस्तम हैं ये फीचर फोन की स्टोरेज को धीरे-धीरे करता है फुल

WhatsApp Tips:पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप लोगों के बीच काफी जरूरी होता जा रहा है जहां पर इसके बिना शायद ही कोई जीने की कल्पना कर पाएं। व्हाट्सऐप पर यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर्स अपडेट होते रहते है। कई बार कुछ फीचर फायदा पहुंचाने के साथ ही नुकसानदायक भी साबित हो सकते है इसके बारे में शायद ही आपने सुना नहीं होगा। लेकिन व्हाट्सऐप में एक ऐसा फीचर पर छिपा हुआ है जो जो फोन की स्टोरेज को धीरे-धीरे भर रहा है। असुविधा से बचने के लिए आप फीचर के बारे में जानकारी ले सकते है।

जानिए कौन सा है यह फीचर

आपको बताते चलें, फोन की स्टोरेज बार-बार भरने का कारण यह WhatsApp Media Visibility फीचर होता है। जब व्हाट्सऐप पर आपको कोई वीडियो या फिर फोटो रिसीव होती है तो वह खुद-ब-खुद डाउनलोड होकर फोन की गैलरी में सेव होने लगती है। यहां पर व्हाट्सऐप आए हुए वीडियो और फोटोज गैलरी में सेव होते है इसकी परेशानी से बचने के लिए आप इस फीचर को तुरंत बंद कर दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

जानिए इस फीचर को बंद करने का तरीका

आप यहां पर सरल प्रक्रिया के साथ इस फीचर को बंद कर सकते हैं चलिए जानते है तरीका...

1-इस बात को चेक करने के लिए सबसे पहले तो व्हाट्सऐप ओपन कीजिए।

2-ऐप खोलने के बाद राइट में दिख रहे तीन डॉट पर टैप करें, तीन डॉट पर क्लिक करने के बाद सेटिंग्स पर टैप कीजिए।

3- सेटिंग्स में आप लोगों को चैट ऑप्शन में मीडिया विजिबिलिटी पर क्लिक करना होगा, यहां आप चेक कर सकते हैं कि कहीं ये फीचर ऑन तो नहीं है।

4- अगर ये फीचर ऑन है तो आप इसे यहां से बंद भी कर सकते हैं।

क्या मिलेगा फायदा

इस खास तरीके के फीचर का फायदा आपको आसानी से मिलेगा। यहां पर अगर आपने इस फीचर को बंद कर दिया तो आपको व्हाट्सऐप पर रिसीव होने वाली फोटोज, वीडियो फोन की गैलरी में सेव नहीं होगी। वहीं पर अगर फोटो-वीडियो गैलरी में सेव नहीं होगी तो इसका सीधा मतलब ये हुआ कि फोन की स्टोरेज नहीं भरेगी।

Related to this topic: