Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

जानकर चौंक जाएंगे आप, दुनिया के इन 6 देश में नहीं चलता है WhatsApp, जानिए वजह

जानकर चौंक जाएंगे आप, दुनिया के इन 6 देश में नहीं चलता है WhatsApp, जानिए वजह

क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ देश ऐसे भी है जहां पर व्हाट्सएप बिल्कुल भी नहीं चलता है यानी यहां पर व्हाट्सएप चलाने पर बैन लगा हुआ है।

जानकर चौंक जाएंगे आप दुनिया के इन 6 देश में नहीं चलता है whatsapp  जानिए वजह

WhatsApp: भारत में व्हाट्सएप जैसा पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर की पहली पसंद और पहली जरूरत बन गया है। जहां पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल किए बिना शायद कोई रह पाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ देश ऐसे भी है जहां पर व्हाट्सएप बिल्कुल भी नहीं चलता है यानी यहां पर व्हाट्सएप चलाने पर बैन लगा हुआ है जानिए ऐसा क्यों है इसके बारे में...

इन देशों में व्हाट्सएप चलाने पर है बैन 

आपको बताते चलेगी व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप है जो चैटिंग से लेकर मल्टीमीडिया सेवाएं देता हैं। लेकिन जानकर हैरान हो जाएंगे आप कि, इस देश के व्हाट्सएप नहीं चलाते हैं...

चीन

व्हाट्सएप बेन वाले देशों में हम बात कर रहे हैं पहले देश चीन की, इस देश में भी व्हाट्सएप चलाने की मनाही है। यहां पर व्हाट्सएप को व्यापक इंटरनेट विनियमन के चलते ब्लॉक किया गया है। ऐप सुविधा में चीन में वीचैट जैसे ऐप को लोग चलाते हैं।

ईरान:

इस देश में भी व्हाट्सएप के चलन पर रोक है। राजनीतिक अशांति के दौरान इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था, हाल ही में आई रिपोर्टों से पता चला है कि प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई है लेकिन फिर भी यूजर्स को अभी भी प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यहां पर VPN का इस्तेमाल किया जाता हैं।

उत्तर कोरिया:

व्हाट्सएप चलाने को लेकर इस देश में भी प्रतिबंध है। अधिकांश नागरिकों के पास इंटरनेट तक पहुंच नहीं है. केवल हाई लेवल ऑफिशियल ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर इंटरनेट की जगह इंट्रानेट यानी Kwangmyong चलता है।

सीरिया

इस देश में व्हाट्सएप चलाने की बात की जाए तो, व्हाट्सएप जैसे एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन टूल्स पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। यहां भी VPN चलता हैं।

यूएई

यहां पर आप व्हाट्सएप को बड़ी आसानी से चला सकते हैं। मैसेजिंग काम करती है, लेकिन वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधाएं प्रतिबंधित हैं। बताया जाता हैं कि, देश की दूरसंचार नीतियों और स्थानीय नियमों के अनुरूप वैकल्पिक लाइसेंस प्राप्त ऐप्स से जुड़ी नीतियां हैं।

कतर

व्हाट्सएप चलाने पर यहां पर बैन लगा हुआ है। वॉयस और वीडियो कॉलिंग सुविधाएं प्रतिबंधित हैं, जबकि टेक्स्ट मैसेजिंग बिना किसी समस्या के काम करती है।

Related to this topic: