Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

बालों में रोज कंडीशनर लगाने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट की राय और लगाने का सही तरीका

बालों में रोज कंडीशनर लगाने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट की राय और लगाने का सही तरीका

Hair Tips: बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है l अगर आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है l

बालों में रोज कंडीशनर लगाने से क्या होता है जानें एक्सपर्ट की राय और लगाने का सही तरीका

Hair Tips: बालों की देखभाल हर मौसम में जरूरी होती है, लेकिन क्या रोजाना कंडीशनर लगाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? इस पर एक्सपर्ट्स की राय अलग-अलग है।

डर्मेटोलॉजिस्ट कंडीशनर बालों को मुलायम, चमकदार और बाउंसी बनाता है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल्स रोजाना इस्तेमाल करने पर बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। खासतौर पर जिनके बाल पहले से ऑयली हैं, उन्हें रोजाना कंडीशनर लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बाल चिपचिपे हो सकते हैं और स्कैल्प पर अतिरिक्त तेल जमा हो सकता है।

कितनी बार करें कंडीशनर का इस्तेमाल?

विशेषज्ञों के मुताबिक बालों की बनावट और जरूरत के हिसाब से कंडीशनर का उपयोग किया जाना चाहिए। यदि आपके बाल घने और रूखे हैं, तो हफ्ते में दो से तीन बार कंडीशनर लगाना फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर आपको हेयरफॉल की समस्या है, तो किसी भी तरह का कंडीशनर लगाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होगा।

कंडीशनर लगाने का सही तरीका

• बालों की जड़ों पर न लगाएं – कंडीशनर सिर्फ बालों की लंबाई और सिरे पर लगाएं ताकि स्कैल्प पर तेल जमा न हो।

• कम मात्रा में इस्तेमाल करें – ज्यादा कंडीशनर बालों को भारी बना सकता है, इसलिए उचित मात्रा में लगाना जरूरी है।

• कुछ मिनट छोड़कर धोएं – कंडीशनर को कुछ मिनट तक बालों पर छोड़ने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

अगर आपके बाल सूखे और फ्रिज़ी हैं, तो कंडीशनर का नियमित उपयोग फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ऑयली बालों वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Related to this topic: