हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से जानकारी मिली की वे स्किन को बेहतर बनाने के लिए एंटी एजिंग दवाइयां लेती थी। इसमें ही चर्चा में है इन दिनों ग्लूटाथियोन इंजेक्शन।
Health News: सेहत के लिए जिस तरह से अच्छी डाइट की आवश्यकता होती हैं उस तरह से ही अगर नियमित रूप से आप अच्छा खानपान रखते है तो आपकी सेहत दुरुस्त होती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से जानकारी मिली की वे स्किन को बेहतर बनाने के लिए एंटी एजिंग दवाइयां लेती थी। इसमें ही चर्चा में है इन दिनों ग्लूटाथियोन इंजेक्शन। आखिर क्या होता हैं ये और इसके जानिए फायदे।
जानिए क्या होता हैं ग्लूटाथियोन
आपको स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इंजेक्शन ग्लूटाथियोन है। यह एक तरह से नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर में ही बनता है. लिवर इसको बनाने का काम करता है. शरीर जरूरत के मुताबिक इसे अलग-अलग अंगों तक पहुंचाता है। इस खास पदार्थ के चलते स्किन, लंग्स और सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता हैं।
गलत खानपान, पोषण की कमी, धूम्रपान और शराब का सेवन करने जैसी आदतों के कारण शरीर में इसकी मात्रा कम हो सकती है इसकी पूर्ति के लिए ग्लूटाथियोन सही होता हैं।
जानिए क्या मिलते है इसके फायदे और नुकसान
आपको बताते चलें कि, आप अगर ग्लूटाथियोन का सेवन या इंजेक्शन लेते है तो इसके शरीर को फायदे भी मिलते हैं। ग्लूटाथियोन मेलेनिन को कंट्रोल करने में मदद करता है. मेलेनिन हर व्यक्ति के शरीर में बनता है, जब इसकी मात्रा ज्यादा होती है, तो इसके कारण स्किन डार्क नजर आने लगती है । जहां मेलेनिन के स्तर को कम करने के लिए ग्लूटाथियोन नियंत्रित करता हैं।
जितना यह स्किन के लिए फायदेमंद होता हैं तो उतना ही स्किन के लिए नुकसानदायक भी। गलत डोज, गलत तरीके या लंबे समय तक इसे लेने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इसे सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।
किन चीजों से मिलता हैं ग्लूटाथियोन
आपको बताते चलें कि ग्लूटाथियोन की बात करें तो ,यह कई चीजों से मिलता हैं।
- ग्लूटाथियोन को बनाने के लिए सल्फर जरूरी होता है. सल्फर मिनरल है जो कुछ प्लांट और प्रोटीन रिच फूड्स में पाया जाता है. यह मछली, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, फूलगोभी, केल आदि।
- कई फूड्स में यह पाया जाता है. पालक, एवोकाडो, शतावरी और भिंडी ग्लूटाथियोन का अच्छा सोर्स होते हैं. लेकिन खाना पकाने और उसे स्टोर करने की स्थिति का ध्यान देना जरूरी है।
- विटामिन सी वाटर सॉल्युबल विटामिन है, जो कई फूड्स में पाया जाता है। स्ट्रॉबेरी, खट्टे फल, पपीता, कीवी और शिमला मिर्च इन सभी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इन फूड्स की डाइट जरूर लें।