Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > यूटिलिटी

वेज बिरयानी रेसिपी

घर पर बनाएं टेस्टी वेज बिरयानी, आसान रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

अगर आप घर पर रेटोरेट जैसी टेस्टी वेज बिरयानी बनाना चाहते हैं, लेकिन उतनी टेस्टी नहीं बन पाती, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, यहां जाने आसान रेसिपी।


घर पर बनाएं टेस्टी वेज बिरयानी आसान रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

अगर आप लंच में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं तो वेज बिरयानी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। सुगंधित मसालों और ताजी सब्जियों से तैयार यह डिश स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती है। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा आता है।

height=768

अक्सर लोग बिरयानी खाने के लिए होटल या रेस्टोरेंट का रुख करते हैं, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और सही सामग्री के साथ आप घर पर भी लाजवाब वेज बिरयानी तैयार कर सकते हैं। अगर आप परिवार के लिए लंच या डिनर में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं।

height=768

जरूरी सामग्री

  • 2 कप उबले हुए चावल
  • 3 कप मिक्स सब्जियां (गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च आदि)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 चम्मच कटा हुआ अदरक
  • 4–5 लहसुन की कलियां (बारीक कटी)
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • आधा कप हरा धनिया
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच बिरयानी मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल या घी जरूरत के अनुसार

height=768

बनाने की विधि

सबसे पहले सभी सब्जियों, प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को काटकर तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालें और हल्का तड़कने दें। इसके बाद कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर थोड़ा चलाएं। अब कटी हुई सब्जियां डालें और उन्हें कुछ मिनट तक हल्का पकने दें।

height=768

इसके बाद सभी मसाले जैसे हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, बिरयानी मसाला और गरम मसाला डालकर सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिला लें। मसालों के साथ सब्जियों को थोड़ी देर तक पकने दें ताकि उनका स्वाद अच्छे से मिल जाए। अब कड़ाही में थोड़े उबले चावल डालें और ऊपर से सब्जियों का मिश्रण फैलाएं। फिर बचे हुए चावल डालकर ऊपर से बाकी सब्जियां डाल दें। कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर करीब 5 से 7 मिनट तक पकने दें।

height=768

लास्ट में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर हल्का सा मिलाएं। आपकी गर्म-गर्म और खुशबूदार वेज बिरयानी तैयार है। इसे आप रायता, चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।

Related to this topic: