Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > यूटिलिटी

मां महागौरी की पूजा और नारियल बर्फी

अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं नारियल बर्फी का भोग, जानें आसान रेसिपी

चैत्र नवरात्रि में महागौरी को भोग लगाने के लिए आप नारियल की बर्फी बना सकते हैं। इसको बनाने की पूरी रेसिपी...


अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं नारियल बर्फी का भोग जानें आसान रेसिपी

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी की आराधना करने से जीवन के दुख, पाप और बाधाएं दूर होती हैं। मां महागौरी को नारियल और उससे बनी मिठाइयां विशेष रूप से प्रिय मानी जाती हैं, इसलिए भक्त इस दिन नारियल से बने भोग अर्पित करते हैं।

अगर आप भी अष्टमी के दिन मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से नारियल की बर्फी बनाकर भोग लगा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कम सामग्री में जल्दी तैयार होने वाली मिठाई है। चलिए अब इसकी पूरी रेसिपी जान लेते हैं।

नारियल बर्फी बनाने की सामग्री:
• 2 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
• 1 कप चीनी (स्वादानुसार)
• 1 कप फुल क्रीम दूध
• ½ कप मावा या कंडेंस्ड मिल्क
• ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
• 2 बड़े चम्मच घी
कटे हुए बादाम और पिस्ता

बनाने की आसान रेसिपी
सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का सा भून लें। ध्यान रखें कि नारियल का रंग न बदले, सिर्फ इसकी नमी कम होनी चाहिए। इसके बाद इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जब तक नारियल दूध को अच्छी तरह सोख न ले। फिर इसमें चीनी मिलाएं और लगातार चलाते रहें।

मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इलायची पाउडर डालें। अब इसमें मावा मिलाकर अच्छे से पकाएं, जब तक मिश्रण कड़ाही छोड़कर एकसार न हो जाए। तैयार मिश्रण को घी लगी ट्रे में फैलाएं और ऊपर से बादाम-पिस्ता डालकर हल्का दबा दें। इसे 2-3 घंटे तक ठंडा होने दें। सेट होने के बाद मनचाहे आकार में काटकर तैयार बर्फी मां महागौरी को भोग के रूप में अर्पित करें।

Related to this topic: