Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > यूटिलिटी

EPFO WhatsApp PF Service

WhatsApp पर मिलेंगी ये जरूरी PF डिटेल्स, UAN नंबर से ऐसे काम करेगी नई सर्विस

EPFO जल्द WhatsApp आधारित नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इससे कर्मचारी PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स सीधे मोबाइल पर देख सकेंगे।


 whatsapp पर मिलेंगी ये जरूरी pf डिटेल्स  uan नंबर से ऐसे काम करेगी नई सर्विस

EPFO balance on WhatsApp |

नौकरीपेशा लोगों के लिए PF से जुड़ी जानकारी चेक करना अब पहले से आसान होने वाला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO जल्द ऐसी सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिससे PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस सीधे वाट्सएप पर मिल सकेगा। अभी तक कर्मचारियों को PF डिटेल देखने के लिए वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करना पड़ता था। कई बार सर्वर या पासवर्ड की दिक्कत भी परेशानी बढ़ाती थी। नई सुविधा आने के बाद यह पूरा काम कुछ सेकंड में मोबाइल चैट पर हो सकेगा। 

ईपीएफओ का फोकस अब डिजिटल सेवाओं को आसान बनाने पर है ताकि कर्मचारियों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए बार-बार पोर्टल पर निर्भर न रहना पड़े।

WhatsApp पर मिलेंगी ये जरूरी PF डिटेल्स

नई सुविधा शुरू होने के बाद कर्मचारी अपने पीएफ अकाउंट से जुड़ी कई अहम जानकारियां सीधे वाट्सएप पर देख सकेंगे। इसमें PF बैलेंस, पिछले पांच ट्रांजैक्शन, क्लेम स्टेटस, एडवांस क्लेम अपडेट और अकाउंट से जुड़ी अन्य डिटेल शामिल रहेंगी। अगर किसी कर्मचारी का क्लेम अटका हुआ है या प्रोसेस में है तो उसकी जानकारी भी चैट के जरिए मिल जाएगी। इससे खासतौर पर उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जो बार-बार EPFO पोर्टल इस्तेमाल करने में दिक्कत महसूस करते हैं।

UAN नंबर से ऐसे काम करेगी नई सर्विस

EPFO जल्द अपना आधिकारिक वाट्सएप नंबर जारी करेगा। यह नंबर ग्रीन टिक के साथ वेरिफाइड रहेगा ताकि फर्जी अकाउंट से बचा जा सके। यूजर को अपने UAN से लिंक मोबाइल नंबर से EPFO के WhatsApp नंबर पर 'Hello' भेजना होगा। इसके बाद सिस्टम नंबर वेरिफाई करेगा और अलग-अलग सर्विस ऑप्शन स्क्रीन पर दिखाई देंगे। फिर कर्मचारी अपनी जरूरत के हिसाब से PF बैलेंस, क्लेम या दूसरी जानकारी चुन सकेंगे।

AI चैटबॉट देगा 24 घंटे जवाब

EPFO इस सुविधा में AI आधारित चैटबॉट भी जोड़ने जा रहा है। इसका मकसद कर्मचारियों की शिकायतों और सवालों का तेजी से समाधान करना है। इस चैटबॉट की मदद से कर्मचारी PF ट्रांसफर, प्रोफाइल अपडेट, लंबित क्लेम, बैंक अकाउंट या आधार लिंकिंग जैसी समस्याओं की जानकारी ले सकेंगे। शिकायत दर्ज करने और उसकी स्थिति ट्रैक करने की सुविधा भी मिलेगी। सरकारी सेवाओं में AI के इस्तेमाल को लेकर यह एक बड़ा डिजिटल कदम माना जा रहा है।

स्थानीय भाषा में भी मिलेगी सुविधा

EPFO इस सर्विस को कई भारतीय भाषाओं में शुरू करने की तैयारी कर रहा है ताकि अलग-अलग राज्यों के कर्मचारी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें। इसके साथ ही संगठन ने लोगों को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह भी दी है। EPFO ने साफ कहा है कि केवल आधिकारिक WhatsApp नंबर का ही इस्तेमाल करें और किसी के साथ OTP या पासवर्ड शेयर न करें। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल सुविधा बढ़ने के साथ फर्जी मैसेज और स्कैम का खतरा भी बढ़ सकता है, इसलिए कर्मचारियों को सतर्क रहना होगा।

Related to this topic: