Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

Truecaller ने लॉन्च किया स्मार्ट फीचर, अब नंबर बोलकर आपको अलर्ट करेगा फोन

Truecaller ने लॉन्च किया स्मार्ट फीचर, अब नंबर बोलकर आपको अलर्ट करेगा फोन

हाल ही में ट्रूकॉलर ने नया फीचर ग्राहकों के लिए लांच किया है जिसके जरिए आप कॉल करने वाले का नाम भी सुनाई देगा।

truecaller ने लॉन्च किया स्मार्ट फीचर अब नंबर बोलकर आपको अलर्ट करेगा फोन

Smartphone Update: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए समय-समय पर नई अपडेट सामने आती रहती है। हाल ही में ट्रूकॉलर ने नया फीचर ग्राहकों के लिए लांच किया है जिसके जरिए आप कॉल करने वाले का नाम भी सुनाई देगा। जिसके लिए आपको बार-बार मोबाइल देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर जब फोन जेब में रखा हो, या आप मीटिंग में हों, और स्क्रीन देखने का समय न हो तब यह फीचर काम करेगा।

जानिए क्या हैं इस फीचर का नाम 

आपको बताते चले कि, Truecaller ने स्मार्ट फीचर Announce Phone Calls लॉन्च किया है। इस फीचर को ऑन करने के बाद आपका फोन खुद कॉलर का नाम या नंबर बोलकर आपको अलर्ट करेगा। बताया जा रहा हैं कि अगर नंबर सेव नहीं है, तो Truecaller कॉलर का नंबर बोलेगा. यह फीचर खास तौर पर तब मददगार होता है जब आप ड्राइव कर रहे हों। वहीं पर सेव नंबर की जानकारी फोन में से दे देगा।

जानिए कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे फीचर

आपको बताते चलें कि, इस स्मार्ट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आप इन प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं...

  • सबसे पहले अपने फोन में Truecaller ऐप इंस्टॉल करें और लॉगिन करें.
  • ऐप के ऊपर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
  • अब Settings (सेटिंग्स) में जाएं.
  • वहां से Calls सेक्शन को चुनें.
  • नीचे स्क्रॉल करके Announce Phone Calls विकल्प को ढूंढें.
  • उसके सामने दिख रहे टॉगल बटन को ऑन कर दें.
  • एक बार यह फीचर ऑन हो जाए, तो फोन कॉल आने पर खुद बोलेगा कि कॉल किसका है।

Related to this topic: