Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

इन लोगों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए चुकंदर, झेलनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी

इन लोगों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए चुकंदर, झेलनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी

Health News: चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन इससे कुछ लोगों को परहेज करना चाहिए।

इन लोगों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए चुकंदर झेलनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी

Health News: अधिकतकर हमने ये सुना है कि चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इसे हर किसी को रोजाना खाना चाहिए। इससे चेहरे पर काफी अच्छा ग्लो आता है। लेकिन यह भी जरूर जान ले कि चुकंदर कुछ लोगों को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें काफी समस्या झेलनी पड़ सकती है। जाने किन मरीजों को नहीं खाना चाहिए चुकंदर।

किडनी स्टोन के मरीज

चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा काफी होती है। ऐसे में अगर आप पहले से किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं या रुक-रुक कर पथरी होती रहती है, तो चुकंदर से बचना ही बेहतर है। ऑक्सलेट टाइप स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है।

लो ब्लड प्रेशर

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलकर ब्लड प्रेशर कम कर देते हैं। अगर पहले से ही आपका बीपी कम रहता है, तो चुकंदर खाने से चक्कर, कमजोरी या बेहोशी उत्पन्न हो सकते हैं ।

डायबिटीज के मरीज

चुकंदर में प्राकृतिक शुगर की मात्रा मध्यम से अधिक होती है। इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज वाले लोग इसे सीमित मात्रा में लें और डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

आयरन ओवरलोड

जो लोग शरीर में अत्यधिक आयरन जमा करने की बीमारी हीमोक्रोमैटोसिस से ग्रस्त हैं, उन्हें चुकंदर से परहेज़ करना चाहिए। इसमें आयरन अधिक होने की वजह से समस्या और बढ़ सकती है।

Related to this topic: