Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

इन आदतों की वजह से किडनी की हो सकती है पथरी, बन सकती है बड़ी परेशानी

इन आदतों की वजह से किडनी की हो सकती है पथरी, बन सकती है बड़ी परेशानी

Health News: किडनी की पथरी होना आजकल बेहद आम समस्या बन गयी है l

इन आदतों की वजह से किडनी की हो सकती है पथरी बन सकती है बड़ी परेशानी

Health News: किडनी की पथरी आजकल बेहद आम समस्या बन चुकी है। पहले माना जाता था कि ये सिर्फ खराब खानपान की वजह से होती है, लेकिन हाल के शोध और डॉक्टरों की राय से ये बात सामने आई है कि हमारी कुछ रोज़मर्रा की आदतें भी इसकी बड़ी वजह बन सकती हैं। सफदरजंग अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु वर्मा बताते हैं कि पथरी बनने की प्रक्रिया अक्सर धीरे-धीरे शुरू होती है और अगर समय रहते आदतों पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती है।

किडनी स्टोन होता कैसे है?

जब हमारे यूरिन में मौजूद खनिज (मिनरल्स) और एसिड साल्ट्स मिलकर छोटे-छोटे कण बनाने लगते हैं, तो वही धीरे-धीरे जमा होकर पत्थर का आकार ले लेते हैं। कई बार ये पथरी बिना दर्द के बाहर निकल जाती है, लेकिन जब यह मूत्र मार्ग को ब्लॉक कर देती है, तो तेज़ दर्द, उल्टी, और खून आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

जानिए वो आदतें जो पथरी की वजह बन सकती हैं:

कम पानी पीना

ये सबसे आम और खतरनाक आदत है। जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है और यूरिन गाढ़ा हो जाता है। ऐसे में उसमें मौजूद मिनरल्स एक-दूसरे से चिपक कर क्रिस्टल बना लेते हैं, जो आगे चलकर पथरी बन सकती है।

ज्यादा नमक खाना

बहुत ज़्यादा नमकीन खाना या बार-बार नमक डालकर खाना यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देता है। यही कैल्शियम बाद में पथरी बनने की वजह बनता है।

ऑक्सालेट से भरपूर चीज़ों का ज्यादा सेवन

पालक, चाय, चॉकलेट और बीटरूट जैसी चीज़ें ऑक्सालेट से भरपूर होती हैं। ये शरीर में जाकर कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बना सकते हैं।

ज्यादा प्रोटीन खाना

रेड मीट, अंडे और प्रोसेस्ड फूड्स में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इससे यूरिक एसिड बढ़ता है और यूरिन ज्यादा अम्लीय हो जाता है, जो पथरी बनने में मदद करता है।

Related to this topic: