Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

गर्मियों में लू लगने का बना रहता है खतरा, जानें क्या है इसके लक्षण और उपाय

गर्मियों में लू लगने का बना रहता है खतरा, जानें क्या है इसके लक्षण और उपाय

Summer Tips: गर्मियों के मौसम में हीट वेव यानी कि लू लगने का खतरा लगातार बना रहता है l

गर्मियों में लू लगने का बना रहता है खतरा जानें क्या है इसके लक्षण और उपाय

Summer Tips: गर्मियों के दिनों में चिलचिलाती धूप के कारण लू लगने की बहुत ज्यादा संभावना बनी रहती है l मई- जून के महीने में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है l सबसे ज्यादा लू लगने की संभावना दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच लगने की होती है l सही समय के रहते अगर आप अपना ख्याल नहीं रखते तो आपको लू लग जाएगी l

लू लगने के जो शुरुआती लक्षण होते हैं उनमे सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी होना और सांस लेने में दिक्कत होना शामिल होता है l कभी कभी लू के चलते बुखार भी आ जाता है l जब हमारे शरीर में पानी बहुत कम हो जाता है तो इससे शरीर का तापमान लगातार बढ़ता चला जाता है l और तब हीट स्ट्रोक वाली स्थिति बन जाती है l इससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।

लू से बचने के लिए क्या करें उपाय

लू से बचने के लिए सबसे जरूरी उपाय है कि लोग धूप में निकलने से पहले भरपेट खाना खाएं और खुद को पर्याप्त रूप से हाइड्रेट रखें। खासतौर पर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना जरूरी हो, तो हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को कपड़े या टोपी से ढंकें और पानी की बोतल साथ रखें।

लू लगने पर क्या करें

यदि किसी को लू लग जाए, तो सबसे पहले उसे छायादार या ठंडी जगह पर ले जाएं। शरीर को ठंडा करने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां माथे और गर्दन पर रखें। घर में हैं तो कूलर या एसी का सहारा लें। अगर मरीज बेहोश हो जाए या तेज बुखार उतरता न दिखे, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

गर्मी के मौसम में थोड़ी सी सावधानी बड़े खतरे से बचा सकती है। लू को हल्के में लेना जानलेवा साबित हो सकता है l

Related to this topic: