सुबह-सुबह नाश्ते में बनाएं टेस्टी गाजर का चीला और पूरे दिन रहें फुल एनर्जी से भरपूर। जान लें इसे बनाने की पूरी विधि क्या है?
सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी के लिए बेहद इंपोर्टेंट माना जाता है। लेकिन सुबह-सुबह कामों की भागदौड़ भी बहुत रहती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाए? जो जल्दी भी बन जाए और खाने में भी टेस्टी लगे। गाजर और बेसन से बना चीला अपने लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह बॉडी के लिए भी फायदेमंद होता है और खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही आप इसे घर पर मिनटों में बना सकते हैं। चलिए इसको बनाने की पूरी रेसिपी जान लेते हैं।
आमतौर पर लोग गाजर का हलवा या सलाद तो खाते हैं, लेकिन गाजर से बना चीला भी उतना ही टेस्टी और हेल्दी होता है। गाजर में मौजूद विटामिन और फाइबर शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, वहीं बेसन प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इन दोनों का मेल इसे एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट डिश बना देता है, जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। चलिए अब यह जान लेते हैं कि इसको बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री लगेगी-
गाजर-बेसन का चीला बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप बेसन
- 2 कद्दूकस की हुई गाजर
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- थोड़ा सा हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- तेल (सेकने के लिए)
- पानी (घोल बनाने के लिए)
- आप इसे जरूरत के हिसाब से बढ़ा भी सकते हैं।
बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन डालें। अब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक, हरा धनिया, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला।
अब गैस पर तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगा दें। जब तवा गरम हो जाए तो तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें। धीमी आंच पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। इसके बाद जब यह अच्छी तरह पक जाए, तो थाली में निकाल लें। इस तरह से आप घर पर मिनटों में गाजर का चीला बना सकते हैं।