Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

बच्चों की इम्युनिटी को नेचुरल तरीके से बनाएं मजबूत, जानें आसान उपाय

बच्चों की इम्युनिटी को नेचुरल तरीके से बनाएं मजबूत, जानें आसान उपाय

Health News: बच्चों की सेहत का हमेशा ध्यान रखने के लिए उन्हें हेल्दी खाना खिलाना बहुत जरूरी होता है।

बच्चों की इम्युनिटी को नेचुरल तरीके से बनाएं मजबूत जानें आसान उपाय

Health News: बच्चों की सेहत का ख्याल रखना हर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता होती है। खासकर तब जब मौसम बदलता है और बच्चे जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी या पेट की दिक्कतें ये सब कुछ कमज़ोर इम्युनिटी की निशानी हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और घरेलू उपायों से बच्चों की इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है। जाने इस बदलते मौसम में बच्चों को क्या खिलाएं। 

दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स बच्चों के पेट को दुरुस्त रखते हैं और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। गर्मियों में ठंडा दही न सिर्फ राहत देता है, बल्कि पाचन सुधारकर इम्युनिटी भी मजबूत करता है। आप बच्चों को दही फल मिलाकर स्मूदी या लस्सी के रूप में भी दे सकते हैं।

हल्दी वाला दूध भी है फायदेमंद

बच्चों के लिए हल्दी वाला दूध भी है बेहद फायदेमंद। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो शरीर की सूजन को कम करता है और इम्यून सिस्टम को एक्टिव बनाता है। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध देने से बच्चों की नींद भी बेहतर होती है और गले की खराश या ठंड में आराम मिलता है। इसीलिए रात में सोने से पहले बच्चों को हल्दी वाला दूध जरूर से दें। 

बादाम और अखरोट जरूर खाएं

बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी बच्चों की इम्युनिटी के लिए बहुत जरूरी हैं। इनमें विटामिन E, हेल्दी फैट्स और जिंक होता है जो ना सिर्फ दिमाग को तेज़ बनाते हैं। बल्कि शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देते हैं। इन्हें पीसकर दूध में डालकर बच्चों को पिलाने से उनकी सेहत पर इसका अच्छा असर दीखता है। इससे उनकी इम्युनिटी भी मजबूत होती है।