Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

बढ़ती उम्र में भी स्किन रहेगी जवां, कोलेजन बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये फूड

बढ़ती उम्र में भी स्किन रहेगी जवां, कोलेजन बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये फूड

Health News: जैसे जैसे उम्र बढ़ती है हमारे शरीर में कोलेजन की कमी हो जाती है l

बढ़ती उम्र में भी स्किन रहेगी जवां कोलेजन बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये फूड

Health News: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजन की कमी हो जाती है l जिसका असर सीधा शरीर पर पड़ता है l अगर कोलेजन की कमी हो जाये तो चेहरे की त्वचा ढीली पड़ने लगती है, फाइन लाइन्स और झुर्रियां नज़र आने लगती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ खास फूड्स को अपनी रोज़ की डाइट में शामिल करके कोलेजन का स्तर नैचुरली बढ़ा सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा लंबे वक्त तक जवां बनी रह सकती है।कोलेजन शरीर में त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों के लिए बेहद ज़रूरी होता है। इसलिए बेहतर यही है कि कोलेजन को नेचुरल तरीके से बूस्ट किया जाए। जानें इसके लिए क्या खाएं-

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे डेयरी फूड्स अमीनो एसिड्स का अच्छा स्रोत होते हैं। कोलेजन मुख्य रूप से प्रोलाइन और ग्लाइसिन नाम के अमीनो एसिड्स से बनता है, जो इन फूड्स में पाए जाते हैं।

खट्टे फल

नींबू, संतरा, आंवला और स्ट्रॉबेरी जैसे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं। यह विटामिन कोलेजन के निर्माण में सहायक होता है और त्वचा को निखारता है।

मेवे और बीज

अखरोट, बादाम, चिया सीड्स और सनफ्लावर सीड्स जैसे फूड्स ज़िंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं, जो कोलेजन की क्वालिटी को सुधारते हैं।

हरी सब्जियां

पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C का अच्छा स्रोत हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाती हैं और कोलेजन को टूटने से रोकती हैं।

अगर आप 40 की उम्र के बाद भी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। नेचुरल तरीके से कोलेजन बूस्ट करना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि शरीर को लंबे समय तक फायदे भी पहुंचाता है।

Related to this topic: