RVNL Gets ₹2977 Cr Order from nmdc

RVNL को इस कंपनी से मिला ₹2,977 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को शेयर पर रहेगी बाजार की नजर

रेलवे पीएसयू RVNL को NMDC से ₹2,977 करोड़ का बड़ा इंफ्रा प्रोजेक्ट मिला है। विशाखापत्तनम में बनने वाले बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड से कंपनी को बड़ा फायदा मिल सकता है।

RVNL को इस कंपनी से मिला ₹2,977 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को शेयर पर रहेगी बाजार की नजर

Business News

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके बाद सोमवार को निवेशकों के रडार पर रह सकती है। कंपनी ने शनिवार को जानकारी दी कि उसे NMDC से 2,977 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है। यह ऑर्डर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10 MTPA क्षमता वाले बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड के निर्माण से जुड़ा है।

इस खबर के बाद बाजार में RVNL Share Price को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। हालांकि पिछले कुछ समय में कंपनी के शेयर दबाव में रहे हैं। इसके बावजूद तीन साल के प्रदर्शन में RVNL ने करीब 96 फीसदी का रिटर्न दिया है।

RVNL को मिला विशाखापत्तनम प्रोजेक्ट

RVNL के मुताबिक यह प्रोजेक्ट विशाखापत्तनम पोर्ट पर तैयार किया जाएगा। इसमें बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड विकसित किया जाना है, जिससे NMDC की सामग्री को संभालने और सप्लाई करने की क्षमता मजबूत होगी। इस सुविधा के तैयार होने के बाद लौह अयस्क और अन्य कच्चे माल के भंडारण और परिवहन में आसानी होगी। कंपनी को इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 42 महीने का समय दिया गया है।

डील को लेकर कंपनी ने दी सफाई

RVNL ने स्पष्ट किया है कि NMDC से मिला यह कॉन्ट्रैक्ट पूरी तरह कारोबारी नियमों के तहत हासिल हुआ है। कंपनी ने कहा कि इस सौदे में किसी तरह का पक्षपात या अंदरूनी लाभ जैसी कोई स्थिति नहीं है। कंपनी के प्रमोटर या मालिकों का NMDC में कोई निजी कारोबारी हित जुड़ा नहीं है। RVNL के अनुसार यह एक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के जरिए मिला प्रोजेक्ट है।

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बढ़ रही RVNL की भूमिका

रेल विकास निगम लिमिटेड भारतीय रेल मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न कंपनी है। कंपनी लंबे समय से रेलवे ट्रैक, पुल और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती रही है। अब RVNL रेलवे के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड जैसे प्रोजेक्ट कंपनी के कारोबार को नए क्षेत्रों में विस्तार दे सकते हैं।

शेयर प्रदर्शन पर नजर

RVNL के शेयरों में हाल के महीनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 4.65 फीसदी बढ़ा है, लेकिन एक महीने में इसमें 10.13 फीसदी की गिरावट आई है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक RVNL के शेयर करीब 31.69 फीसदी नीचे हैं। एक साल के आधार पर भी इसमें 36.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि लंबी अवधि में देखें तो पिछले तीन साल में शेयर ने करीब 96.22 फीसदी की बढ़त दिखाई है। 

(नोटः शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। किसी भी निवेश फैसले से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी है।)

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026