Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

लगातार बना रहता है सिरदर्द कहीं गंभीर बीमारी का खतरा तो नहीं? जानें एक्सपर्ट क्या कहते हैं

लगातार बना रहता है सिरदर्द कहीं गंभीर बीमारी का खतरा तो नहीं? जानें एक्सपर्ट क्या कहते हैं

Health News: अगर आपको लगातार सिरदर्द बना रहता है तो यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है l

लगातार बना रहता है सिरदर्द कहीं गंभीर बीमारी का खतरा तो नहीं जानें एक्सपर्ट क्या कहते हैं

Health News: हमारे आसपास कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अधिकतर सिर दर्द होता रहता है l लोग इसे हल्के में लेकर इसे भूल जाते हैं l लेकिन ये उन्हें स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है l डॉक्टरों का कहना है कि सिर में लगातार सिर्फ थकावट और तनाव की वजह से नहीं होता बल्कि यह गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है ल

एक्सपर्ट क्या कहते हैं 

सीनियर फिजिशियन बताते हैं कि सामान्य सिरदर्द तो कुछ घंटों में ठीक हो जाता है लेकिन यदि यह दिन-ब-दिन बढ़ता जाए या रोज हो तो इसकी जांच कराना जरूरी हो जाता है। माइग्रेन, हाई ब्लड प्रेशर, साइनस, ब्रेन इंफेक्शन, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और यहां तक कि ब्रेन ट्यूमर भी इसके कारण हो सकते हैं।

कई बार आधे सिर में तेज चुभन महसूस होती है जिसे माइग्रेन कहा जाता है। यह दर्द कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है। वहीं, मांसपेशियों में तनाव, शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन और कमजोरी भी सिर दर्द की वजह बन सकती है।

ब्रेन संबंधी हो सकती है बीमारी 

डॉक्टरों का ये भी कहना है कि सिरदर्द के साथ यदि आपको बुखार, गर्दन में अकड़न, उल्टी या दौरे पड़ने लगें, तो ये बेहद गंभीर संकेत हैं। इसके अलावा अगर देखने, बोलने या चलने में भी दिक्कत हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये लक्षण स्ट्रोक या ब्रेन संबंधी बीमारी का इशारा दे सकते हैं और समय रहते इलाज न किया जाए तो स्थिति बिगड़ सकती है।

सबसे जरूरी बात यह है कि बार-बार सिरदर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। खासकर जब घरेलू उपाय या आम पेनकिलर से राहत न मिले। कई मामलों में लोग महीनों तक इसे सहते रहते हैं और जब स्थिति हाथ से निकल जाती है तब डॉक्टर के पास जाते हैं।

Related to this topic: