पोहा खाने से मिलेगा हाई-प्रोटीन, इस तरह घर पर बनाएं पोहा, वेट लॉस में मिलेगी मदद..
वेट लॉस के लिए डाइट में प्रोटीन शामिल करना बहुत इंपॉर्टेंट माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोहा खाने से आपको प्रोटीन मिल सकता है। जी हां, अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में पोहा खाते हैं, तो उसे हाई-प्रोटीन नाश्ते में बदलकर आप बॉडी को न्यूट्रिशन दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नॉर्मल पोहा को हाई प्रोटीन वाला घर पर कैसे बनाया जा सकता है।
वेट लॉस
सुबह का नाश्ता पूरे दिन भर के खाने में से सबसे खास होता है, क्योंकि जो आप सुबह नाश्ता करते हैं, उससे बॉडी को दिन भर के हिसाब से एनर्जी मिलती है और पेट भरा रहता है। ज्यादातर घरों में सुबह का नाश्ता पोहा से ही शुरू होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोहा वेट लॉस में भी हेल्पफुल साबित हो सकता है। अगर पोहे को सही तरीके से बनाया जाए, तो यह वेट लॉस में काफी मदद करता है।
प्रोटीन वाली डाइट लेने से क्या होता है?
प्रोटीन बॉडी की मसल्स, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखने और मेटाबॉलिज़्म को दुरुस्त रखने में मदद करता है। प्रोटीन वाला खाना खाने से पेट भरा रहता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वेट लॉस में मदद मिलती है। आप भी घर पर यह प्रोटीन वाला पोहा बना सकते हैं। चलिए अब आपको इसकी पूरी रेसिपी बताते हैं।
हाई-प्रोटीन पोहा क्या-क्या चाहिए?
अगर आप एक से दो लोगों के लिए पोहा बना रहे हैं, तो इसके लिए नीचे बताई गई सामग्री सही रहेगी। अगर आपको ज्यादा लोगों के लिए बनाना है, तो उसी हिसाब से सामग्री बढ़ा लें।
- 1 कटोरी पोहा (लगभग 5–6 ग्राम प्रोटीन)
- 1 छोटा चम्मच नेचुरल शुगर या नारियल शुगर
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी (आधा से कम)
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- कुछ करी पत्ते
- 1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा प्याज (कटा हुआ)
- 1 छोटा शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 70 ग्राम मूंग स्प्राउट्स (लगभग 2–3 ग्राम प्रोटीन)
- 70 ग्राम उबले हरे मटर (लगभग 4–5 ग्राम प्रोटीन)
- 100 ग्राम लो-फैट पनीर (लगभग 18–20 ग्राम प्रोटीन)
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- चाट मसाला
- 1 नींबू का रस
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
हाई-प्रोटीन पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को धोकर थोड़ी देर भिगो दें और इसमें नमक तथा नेचुरल शुगर मिलाकर अलग रख दें। इसके बाद कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। जब मसाले अच्छी तरह से तड़क जाएं, तब इसमें कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह भूनें। इसके बाद मूंग स्प्राउट्स और उबले हरे मटर डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं। अब पनीर के टुकड़े और सभी सूखे मसाले डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। इसके बाद भीगा हुआ पोहा डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। लास्ट में नींबू का रस और हरा धनिया डालें। आपका हाई-प्रोटीन पोहा तैयार है।
जानकारी के लिए आपको बता दें, यह दी गई जानकारी एक टिप्स हैै। अगर आप अपनी डाइल में बदलाव करना चाहते है, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।