Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

बारिश के मौसम में घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो भारत की इन लोकेशन्स को जानिए, मिलेगा एंजॉयमेंट

बारिश के मौसम में घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो भारत की इन लोकेशन्स को जानिए, मिलेगा एंजॉयमेंट

अगर आप उत्तराखंड जैसी जगहों को छोड़कर मानसून में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको हम कुछ खास जगह के बारे में जानकारी देंगे जहां पर घूम कर आपको अच्छा लगेगा।

बारिश के मौसम में घूमने का कर रहे हैं प्लान तो भारत की इन लोकेशन्स को जानिए मिलेगा एंजॉयमेंट

Monsoon Travel Tips: बारिश का मौसम शुरू हो गया है इस मौसम में अक्सर तापमान गर्म होने के साथ बारिश की बूंदों से ठंडा होने लगता है। बारिश के मौसम में पहाड़ों पर जाने का खतरा लगा रहता है क्योंकि वहां पर लैंड साइड होती है। अगर आप उत्तराखंड जैसी जगहों को छोड़कर मानसून में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको हम कुछ खास जगह के बारे में जानकारी देंगे जहां पर घूम कर आपको अच्छा लगेगा।

मध्य प्रदेश का पंचमढ़ी

आप मानसून में जाने के लिए मध्य प्रदेश के पचमढ़ी घूमने जा सकते हैं। खूबसूरत डेस्टिनेशन होने के साथ ही पर आपको नेचर का फुल डोज मिलेगा। मध्य प्रदेश के सतपुड़ा की पहाड़ियों में बसा हिल स्टेशन है, जो खूबसूरत होने के साथ ही सेफ भी हैं। मानसून में यहां की हरियाली, झरने और गुफाएं देखने लायक होती हैं. कम भीड़भाड़ और नेचर का मजा लेने के लिए ये जगह परफेक्ट है।

घूम आएं माउंट आबू

मानसून में घूमने के लिए आप राजस्थान के माउंट आबू को भी सिलेक्ट कर सकते हैं यहां पर घूमने का अलग ही मजा होता है। दरअसल यह हिल स्टेशन माउंट आबू अरावली पर्वतमाला में स्थित है. यह इलाका solid rocks से बना हुआ है, इसलिए यहां लैंडस्लाइड का खतरा नहीं होता है। बारिश के दौरान नक्की लेक, गुरु शिखर और दिलवाड़ा मंदिर जैसे स्थल बेहद आकर्षक लगते हैं।

सरिस्का 

मानसून में घूमने के लिए आप अरावली रेंज में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व जा सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यहां की वाइल्डलाइफ सफारी, जंगल वॉक और शांत वातावरण का मजा ले सकते हैं. अगर आप मानसून में यहां आते हैं तो यहां की हरियाली आपका मन मोह लेगी। यहां पर आपको घूमने में काफी मजा आने वाला है।

लोनावला भी सबसे बेस्ट है जगह 

आपको बताते चलें कि, आप मानसून के मौसम में घूमने के लिए पुणे और मुंबई के बीच स्थित लोनावला घूमने का प्लान कर सकते हैं। बारिश के दौरान यहां पर झरने, हरियाली, भुशी डैम और राजमाची किला देखने लायक होता है. सुरक्षित सड़कें और बेहतर कनेक्टिविटी इसे फैमिली के साथ घूमने का मजा दोगुना कर देती हैं।

Related to this topic: