Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

मानसून में ट्रैकिंग के लिए है बेस्ट, दोस्तों के साथ यहां एडवेंचर का करें प्लान

मानसून में ट्रैकिंग के लिए है बेस्ट, दोस्तों के साथ यहां एडवेंचर का करें प्लान

जम्मू-कश्मीर के माउंट महादेव भी एक लोकप्रिय और कठिन है। ज्यादातर लोग अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग के लिए जाते हैं।

मानसून में ट्रैकिंग के लिए है बेस्ट दोस्तों के साथ यहां एडवेंचर का करें प्लान

Mount Mahadev: मानसून का सुहाना मौसम चल रहा है। इस मौसम में हर कोई घूमने का प्लान करते है साथ ही ट्रैकिंग पर जाना भी कई लोगों को पसंद होता हैं। ट्रैकिंग के लिए वैसे तो कई जगहें है लेकिन आज हम आपको श्रीनगर के माउंट महादेव ट्रेक के बारे में बता रहे हैं जहां पर आप दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते है। जम्मू-कश्मीर के माउंट महादेव भी एक लोकप्रिय और कठिन है। ज्यादातर लोग अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। 

जानिए कैसा है माउंट महादेव

बताया जा रहा हैं कि, माउंट महादेव जबरवान पर्वतमाला का ऊंचा शिखर होता हैं। यह जगह दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित हैं। अक्सर ऐसा होता हैं कि, ट्रैकिंग के दौरान ज्यादातर पहाड़ों और जंगलों पर पैदल चलकर जाते हैं। इस दौरान मजा तो बहुत आता है, लेकिन इसके साथ ही यह चुनौतीपूर्ण होती है। यहां से श्रीनगर शहर, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, माउंट कोलाहोई, माउंट नन कुन और माउंट हरमुख का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है।

बर्फ से ढकी होती हैं जगह

आपको बताते चलें, यह जगह खूबसूरत जगहों में से एक हैं। यह पीक प्वाइंट के पूर्वी हिस्से में तरसर और मरसर झीलें हैं, जो यहां की प्राकृतिक सुंदरता में चार-चांद लगाती है। इस जगह के पास ममनेथ, अस्तनमर्ग, लेदवास और बुर्जवास जैसे आसपास के लिए भी टूरिस्ट के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पर फकीर गूजरी, स्कॉलर्स स्कूल, दारा थीड हरवान के पास से चढ़ाई की जा सकती है। इस ट्रैक में दिन के साथ लेडवास में रात को रुकना या फिर ट्रेक करना भी हो सकता है।

Related to this topic: