Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

फोन बन रही आँख की बिमारियों का कारण, जानें इसके बारे में

फोन बन रही आँख की बिमारियों का कारण, जानें इसके बारे में

Health News: फोन के कारण हमारे आँखों में कई तरह की बीमारियां हो जाती है।

फोन बन रही आँख की बिमारियों का कारण जानें इसके बारे में

Health News: आज मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे ऑफिस का काम हो या ऑनलाइन क्लास, सोशल मीडिया हो या एंटरटेनमेंट हर चीज़ मोबाइल पर निर्भर हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी स्क्रीन से चिपके रहना हमारी आंखों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है? लगातार स्क्रीन देखने की वजह से आंखों पर दबाव बढ़ता है और धीरे-धीरे कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इन बीमारियों के शुरुआती लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

मोबाइल से जुड़ी ये 5 बीमारियां

डिजिटल आई स्ट्रेन: लगातार मोबाइल या लैपटॉप पर देखने से आंखों में जलन, भारीपन और थकान होने लगती है। इसे डिजिटल आई स्ट्रेन कहते हैं। सिरदर्द और धुंधला दिखना भी इसके लक्षण हैं।

ड्राई आई सिंड्रोम: जब हम स्क्रीन पर ध्यान लगाए रहते हैं तो पलकें कम झपकती हैं, जिससे आंखों की नमी कम हो जाती है। नतीजतन आंखों में सूखापन, जलन और लाली आ जाती है।

ब्लू लाइट डैमेज: मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी सीधे रेटिना तक पहुंचती है, जिससे आंखों की कोशिकाएं प्रभावित होती हैं। इससे उम्र बढ़ने के साथ मैक्युलर डिजेनेरेशन जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मायोपिया: बच्चों और युवाओं में फोन का ज्यादा इस्तेमाल नजर कमजोर होने की बड़ी वजह बनता जा रहा है। इस स्थिति में दूर की चीजें धुंधली दिखती हैं। कई बच्चों को कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है।