Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > यूटिलिटी

PF Interest Rate 8.25% FY 2025-26

PF खाताधारकों के लिए राहत: 2025-26 में भी 8.25% ब्याज बरकरार, जून–सितंबर के बीच खातों में आएगा पैसा

वित्त वर्ष 2025-26 में भी पीएफ पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रहेगी। सरकार ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आम तौर पर जून से सितंबर के बीच यह ब्याज कर्मचारियों के खातों में जमा होता है।


pf खाताधारकों के लिए राहत 2025-26 में भी 825 ब्याज बरकरार जून–सितंबर के बीच खातों में आएगा पैसा

नई दिल्ली। लाखों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी कर्मचारी भविष्य निधि यानी PF पर 8.25% की दर से ही ब्याज मिलता रहेगा। सरकार ने इस बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, न बढ़ोतरी, न कटौती। यह फैसला सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में लिया गया था। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी  के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। मंत्रालय की मुहर लगते ही यह दर आधिकारिक रूप से लागू मानी जाएगी। पीएफ से जुड़े लोगों के लिए यह इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ सालों से ब्याज दरों में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

जून से सितंबर के बीच खाते में आएगा ब्याज

हर साल कुछ महीनों बाद क्रेडिट होता है पैसा

आमतौर पर जब CBT ब्याज दर की घोषणा करता है, उसके कुछ महीनों बाद EPFO खातों में ब्याज की रकम जमा करता है।पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो यह पैसा जून से सितंबर के बीच खातों में क्रेडिट होता है। उदाहरण के तौर पर, वित्त वर्ष 2024-25 का ब्याज जुलाई 2025 में कर्मचारियों के खातों में डाला गया था। हालांकि इसकी कोई तय तारीख नहीं होती, इसलिए समय-समय पर अपना PF बैलेंस चेक करते रहना बेहतर रहता है। 

देरी से क्रेडिट होने पर भी नहीं होगा नुकसान

कई बार कर्मचारियों को चिंता रहती है कि अगर ब्याज क्रेडिट होने में देर हो जाए तो क्या उनका पैसा कम हो जाएगा। EPFO के मुताबिक ऐसा नहीं होता। नवंबर 2024 में नियमों में बदलाव किया गया था। अब अगर ब्याज क्रेडिट होने में देर भी हो जाए, तब भी सेटलमेंट की तारीख तक का पूरा ब्याज दिया जाता है। पहले नियम यह था कि केवल पिछले महीने तक का ही ब्याज मिलता था। यानी अब देरी होने पर भी सब्सक्राइबर को नुकसान नहीं होगा।

‘पासबुक लाइट’ से ऐसे देखें अपना PF बैलेंस

EPFO ने हाल ही में बैलेंस चेक करने के लिए Passbook Lite फीचर भी शुरू किया है। इससे सदस्य जल्दी से अपने हाल के ट्रांजेक्शन देख सकते हैं। बैलेंस चेक करने का तरीका

  • EPFO की वेबसाइट पर जाएं और UAN से लॉगिन करें

  • ऊपर बाईं ओर View विकल्प पर क्लिक करें

  • ड्रॉप-डाउन मेनू से Passbook Lite चुनें

  • यहां पिछले 5 योगदान दिखाई देंगे

  • पूरी डिटेल देखने के लिए मेंबर आईडी चुनकर View Passbook पर क्लिक करें

पिछले 5 सालों में PF ब्याज दर

पिछले कुछ सालों में PF की ब्याज दरों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है:

  • 2024-25: 8.25%
  • 2023-24: 8.25%
  • 2022-23: 8.15%
  • 2021-22: 8.10%
  • 2020-21: 8.50%

यानी हाल के वर्षों में दरें लगभग 8% के आसपास ही बनी हुई हैं। 

कैसे तय होती है PF की ब्याज दर

PF की ब्याज दर तय करने की प्रक्रिया भी कई चरणों में होती है। सबसे पहले Finance Investment and Audit Committee बैठक करती है और पूरे वित्त वर्ष में EPFO के पास जमा रकम और निवेश का हिसाब पेश करती है। इसके बाद Central Board of Trustees की बैठक में ब्याज दर पर फैसला लिया जाता है। अंतिम मंजूरी वित्त मंत्रालय देता है, और तभी यह दर आधिकारिक तौर पर लागू होती है।

Related to this topic: