Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

ओवर ईटिंग से होती हैं कई बीमारियां, जानें इसके लिए क्या करें बचाव

ओवर ईटिंग से होती हैं कई बीमारियां, जानें इसके लिए क्या करें बचाव

Health News: जो लोग ओवर ईटिंग कर लेते हैं उन्हें शरीर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से सामना करना पड़ता है l

ओवर ईटिंग से होती हैं कई बीमारियां जानें इसके लिए क्या करें बचाव

Health News: आजकल लोगों की दिनचर्या ही ऐसी हो गई है कि उन्हें अपने लिए वक़्त ही नहीं मिलता l लोग अपने खाने पीने का सही से ध्यान ही नहीं रख रहे हैं l खाने पीने के मामले में वो बहुत ज्यादा लापरवाह होते चले जा रहे हैं l ऐसे में उन्हें जब समय मिलता है वो बहुत ज्यादा खा लेते हैं l जो उनके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है l ओवर ईटिंग से शरीर को काफी ज्यादा नुकसान होता है l जानें इससे शरीर में क्या क्या बीमारियां होती हैं l

मोटापे की समस्या 

ओवरईटिंग का सबसे सीधा असर वजन बढ़ने पर पड़ता है। जब हम जरूरत से ज़्यादा खाते हैं, तो वो अतिरिक्त कैलोरी शरीर में चर्बी के रूप में जमा होने लगती है। इससे पेट, कमर और जांघों पर फैट बढ़ता है। मोटापा आगे चलकर ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी बीमारियों को न्योता देता है l 

बचाव: खाने से पहले एक गिलास पानी पी लें, धीरे-धीरे खाएं और छोटी प्लेट में खाना लें ताकि कम खाया जाए।

डायबिटीज

मीठा और फैट वाला खाना ज्यादा खाने से शरीर में इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ता है। इससे ब्लड शुगर बढ़ने लगता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा होता है।

बचाव: खाने में फाइबर और प्रोटीन बढ़ाएं, मीठा कम करें और नियमित रूप से वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें।

हार्ट की बीमारी

ओवरईटिंग से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और धमनियों में ब्लॉकेज होने लगता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

बचाव: संतुलित खाना खाएं, फास्ट फूड से दूर रहें और हर दिन थोड़ी देर टहलें।

फैटी लीवर डिजीज

अधिक और बार-बार खाने से फैट लीवर में जमा होने लगता है। इससे लीवर की काम करने की क्षमता कम हो जाती है।

बचाव: हेल्दी फैट खाएं, जैसे ड्राई फ्रूट्स और मछली। एल्कोहॉल और तली-भुनी चीजों से दूर रहें।

Related to this topic: