Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

महिलाओं के शरीर में नहीं होनी खून की कमी, बस डाइट में शामिल करें ये चीजें

महिलाओं के शरीर में नहीं होनी खून की कमी, बस डाइट में शामिल करें ये चीजें

Health News: महिलाओं को शरीर में खून की कमी न हो इसके लिए अपने डाइट में कुछ चीजें जरूर शामिल करना चाहिए l

महिलाओं के शरीर में नहीं होनी खून की कमी बस डाइट में शामिल करें ये चीजें

Health News: महिलाओं में एनीमिया की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसकी वजह है हर महीने पीरियड्स के दौरान खून की कमी होना और गर्भावस्था जैसे शरीर में होने वाले बड़े बदलाव। जब शरीर में आयरन की मात्रा कम हो जाती है, तो उसका सीधा असर हीमोग्लोबिन पर पड़ता है, जिससे थकान, चक्कर आना और कमज़ोरी जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

अगर महिलाएं सही डाइट लें और कुछ खास चीजों को रोज़ाना के खानपान में शामिल करें, तो खून की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। 

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों और अन्य हरी सब्जियां आयरन, फोलेट और विटामिन सी से भरपूर होती हैं। ये शरीर में खून बढ़ाने में मदद करती हैं और साथ ही ऊर्जा भी देती हैं।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स

बादाम, अखरोट, अंजीर और पिस्ता जैसे मेवे आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये न सिर्फ खून की कमी को दूर करते हैं, बल्कि दिमाग को भी एक्टिव बनाए रखते हैं।

डेयरी उत्पाद

दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन बी12 और आयरन होता है, जो शरीर को मज़बूत बनाता है और एनीमिया से बचाता है।

खट्टे फल

संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी और पपीता जैसे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। विटामिन सी आयरन को शरीर में अच्छे से अवशोषित करने में मदद करता है।

अनाज और दालें

चना, राजमा, मसूर और हरी मूंग जैसी दालें भी आयरन से भरपूर होती हैं। इन्हें डाइट में शामिल कर खून की कमी से बचा जा सकता है।

Related to this topic: