Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

भारत में इस दिन लॉन्च होगा ये नया स्मार्टफोन, मिलेंगे बहुत सारे फीचर्स

भारत में इस दिन लॉन्च होगा ये नया स्मार्टफोन, मिलेंगे बहुत सारे फीचर्स

हाल ही में वनप्लस के नए मॉडल OnePlus 13s लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है जो अगले महीने स्मार्टफोन यूजर्स के सामने होगा।

भारत में इस दिन लॉन्च होगा ये नया स्मार्टफोन मिलेंगे बहुत सारे फीचर्स

OnePlus 13s: स्मार्टफोन के मार्केट में एक से बढ़कर एक नया ब्रांड मिलता रहता हैं। हाल ही में वनप्लस के नए मॉडल OnePlus 13s लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है जो अगले महीने स्मार्टफोन यूजर्स के सामने होगा। लॉन्चिंग डेट के अलावा इस फोन के फीचर्स भी सामने आए हैं। चलिए जान लेते हैं पूरी जानकारी...

इस तारीख पर लॉन्च होगा स्मार्टफोन

आपको बताते चलें कि, वनप्लस का यह नया मॉडल OnePlus 13s 5 जून 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. 5 जून को लॉन्च होने वाले इस फ्लैगशिप फोन में कई कमाल के फीचर्स मिलने वाले हैं। इसकी जानकारी ट्विटर पर दी गई है। जो स्मार्टफोन यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा रहा हैं।

OnePlus 13s फोन में मिलेंगे कई फीचर्स

आपको बताते चलें कि, OnePlus 13s फोन में कई संभावित फीचर्स की जानकारी मिली है। 

  • इस फोन में आपको स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वनप्लस 13एस में क्वालकॉम कंपनी का स्नैपड्रैगन 8 एलाइट प्रोसेसर दिया गया है।
  • इसके अलावा इस फोन को कूल डाउन रखने के लिए वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है और इस सिस्टम की वजह से फोन स्मूद, फास्ट और कूल चलेगा।
  • वनप्लस 13एस फुल चार्ज पर 24 घंटे तक कंटीन्यूअस व्हाट्सऐप कॉलिंग या 16 घंटे तक इंस्टाग्राम ब्राउजिंग तक आराम से चल सकता है।
  • इस फोन की मौटाई 8.15mm हो सकती है यानी ये फोन स्लिम डिजाइन के साथ उतारा जा सकता है।
  •  इसके अलावा 185 ग्राम वजन वाले इस फ्लैगशिप फोन में बेहतर ग्रिप के लिए फोन के दोनों तरफ कर्व्ड 2.5डी ग्लास दिया जा सकता है।

जानिए कितनी है कीमत

आपको बताते चलें कि, इस फोन की कीमत की जानकारी संभावित सामने आई है। भारतीय बाजार में इस फोन को वनप्लस 13आर (कीमत 42999 रुपए) और वनप्लस 13 (कीमत 69999 रुपए) के बीच उतारा जा सकता है. इस फ्लैगशिप फोन की कीमत 50 हजार या 55 हजार रुपए के आसपास हो सकती है. इस प्राइस रेंज में ये फोन आईफोन 16ई और पिक्सल9ए को टक्कर दे सकता है।


Related to this topic: