Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

भारत-पाक के तनाव के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स को लेकर नया आदेश जारी, पाकिस्तानी कंटेंट बंद

भारत-पाक के तनाव के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स को लेकर नया आदेश जारी, पाकिस्तानी कंटेंट बंद

सरकार ने ऐसे ओटीटी प्लेटफॉर्म को बैन कर दिया है जो पाकिस्तान के कंटेंट प्रसारित करते हैं।इसे लेकर मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है।

भारत-पाक के तनाव के बीच ott प्लेटफॉर्म्स को लेकर नया आदेश जारी पाकिस्तानी कंटेंट बंद

OTT Ban: भारत और पाकिस्तान के बीच जहां इन दिनों तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत में चल रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को नया आदेश जारी किया है। सरकार ने ऐसे ओटीटी प्लेटफॉर्म को बैन कर दिया है जो पाकिस्तान के कंटेंट प्रसारित करते हैं।इसे लेकर मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। 

जानिए नोटिस में क्या कही बात

आपको बताते चलें कि, हाल ही में सरकार की ओर से जारी आधिकारिक सलाह में कहा गया है। "राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, भारत में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और बिचौलियों को सलाह दी जाती है कि वे वेब-सीरीज, फ़िल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया कंटेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, चाहे वे सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल पर उपलब्ध हों या अन्यथा, जिनकी उत्पत्ति पाकिस्तान में हुई है।" बताया जा रहा हैं कि, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, यूट्यूब, जियो सिनेमा और अन्य सहित देश के हर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान से आने वाला सभी वेब कंटेंट, शो, संगीत आदि को हटा दिया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिया फैसला 

आपको बताते चलें कि, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म बैन करने का फैसला लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत, जो रात 1.04 बजे से 1.30 बजे तक चला, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। दरअसल यह बदला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया है। इस घटना में 26 लोगों की जान चली गई थी।


Related to this topic: