Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

NEET UG 2026: नए रजिस्ट्रेशन नियम जारी, जानिए अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

NEET UG 2026: नए रजिस्ट्रेशन नियम जारी, जानिए अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

NEET UG 2026 के एग्जाम की डेट जारी, NTA ने नए नियम लागू किए, जान लें अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

neet ug 2026 नए रजिस्ट्रेशन नियम जारी जानिए अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 की एग्जाम डेट जारी कर दी है। जिसके साथ कुछ नए नियम भी लाए गए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के एग्जाम का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल NEET का पेपर 3 मई को होगा और इसमें अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 8 मार्च है। लेकिन इस बार NTA ने अप्लाई करने के प्रोसेस को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। जिनमें आधार आधारित ई-केवाईसी, लाइव फोटो कैप्चर और मल्टी-लेवल वेरिफिकेशन शामिल हैं।

नीट यूजी एग्जाम कब है? 

नीट के पेपर के लिए सबसे पहले इसकी एग्जाम डेट, टाइम और मोड पता कर लेते हैं। 3 मई को रविवार के दिन इसका पेपर अलग-अलग एग्जाम सेंटर में करवाया जाएगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेपर का टाइम रहेगा। अगर मोड की बात करें, तो यह ऑफलाइन होगा।

NEET UG 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • NEET UG 2026 के एग्जाम के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • यहां New Registration पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सभी जरूरी डिटेल भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूज़र आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • इसके बाद यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी सभी जानकारी भरें।
  • अप्लाई करते समय लाइव फोटो कैप्चर जरूरी है।
  • कैंडिडेट अप्लाई करने के बाद फॉर्म फीस जमा करें।
  • आखिर में फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

नए नियम और बदलाव क्यों?

NTA ने नए नियम लागू करने को लेकर कहा कि पिछले साल में डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन, पहचान संबंधी गड़बड़ी और नकल जैसी शिकायतें देखने को मिली थी। जिसके बाद इस साल इन सबको ध्यान में रखते हुए, अप्लाई प्रोसेस को और सख्त बनाया गया है। अब कैंडिडेट की पहचान कई स्तरों पर सत्यापित की जाएगी, ताकि पेपर पूरी तरह निष्पक्ष हो।

आधार ई-केवाईसी अनिवार्य

इस साल से आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य है। कैंडिडेट को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार कार्ड एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक हो। अप्लाई प्रोसेस के दौरान OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन किया जाएगा। लाइव फोटो कैप्चर में कम से कम 80% हिस्सा साफ दिखाई देना चाहिए। वेबकैम न होने पर QR कोड स्कैन कर मोबाइल कैमरा से फोटो अपलोड किया जा सकता है।

साथ ही, अप्लाई के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ सिग्नेचर, एड्रेस प्रूफ और अन्य दस्तावेज़ भी अपलोड करना आवश्यक है।

NEET UG 2026 का एग्जाम 13 भाषाओं में होगा। जिसमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, फारसी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

साथ ही आपको बता दें, NEET UG में आपके स्कोर के आधार पर आप कई मेडिकल कॉलेज में आयुष कोर्स में एंट्री ले पाएंगे। जिसमें एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing), बीवीएससी एवं एएच (BVSc & AH), बीएएमएस (BAMS), बीयूएमएस (BUMS), बीएचएमएस (BHMS) जैसे कोर्स शामिल हैं।