Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

सिर दर्द से राहत दिलाएगी ये नेचुरल चीजें, जानें कैसे करें इस्तेमाल

सिर दर्द से राहत दिलाएगी ये नेचुरल चीजें, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Health News: सिर दर्द से राहत से पाने के लिए इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिर दर्द से राहत दिलाएगी ये नेचुरल चीजें जानें कैसे करें इस्तेमाल

Health News: गर्मियों के मौसम में ज्यादा तामपान की वजह से सिर में दर्द बना रहता है। तेज धूप के कारण डिहाइड्रेशन और माइग्रेन ट्रिगर होने के कारण लोग अक्सर पेनकिलर पर निर्भर हो जाते हैं। दवाओं के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक और मन को ताजगी देने में मदद करते हैं। दवाओं के इस्तेमाल से एक बार तो दर्द सही हो जाता है लेकिन बार बार दवा खाने से सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। 

पुदीने की चाय 

सिर दर्द ठीक करने के लिए आप पुदीने की चाय पी सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में ताजे पुदीने की पत्तियाँ उबालें जब तक मात्रा आधी न रह जाए। गुनगुने रूप में सिप‑सिप करके पिएं या पुदीने की ताजी खुशबू लेने से आराम मिलता है। मेन्थॉल की ठंडक सिर के दर्द को कम करती है। 

लेमनग्रास ऑयल 

यह सिर दर्द के लिए फायदेमंद होता है। लेमनग्रास में एंटी‑इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके तेल को माथे पर लगाएँ या केवल सूंघे। गहरी सुगंध से तनाव और सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है। 

ताजा चंदन का लेप 

चन्दन सिर दर्द के लिए काफी सही होता है। इसके लिए ताजे चंदन को कुचलकर सीधे माथे पर लगाएँ। इसकी कूलिंग प्रॉपर्टीज गर्मी को दूर करती हैं और सिरदर्द में राहत देती हैं

Related to this topic: